फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   INSO protested against not releasing pending exam results

Bhiwani News: लंबित परीक्षा परिणाम जारी ना करने के विरोध में उतरी इनसो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
INSO protested against not releasing pending exam results
परीक्षा परिणाम घोषित न किए जाने के विरोध में सीबीएलयू में प्रदर्शन करते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। इनसो ने शुक्रवार को लंबित परीक्षा परिणाम जारी न करने और छात्राओं से अभद्र व्यवहार के विरोध में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदर्शन पर विवि कुलपति को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इनसो जिला अध्यक्ष सेठी धनाना ने कहा कि सीबीएलयू द्वारा लंबित परीक्षा परिणाम जारी ना करने, डिप्टी कंट्रोलर द्वारा छात्राओं से किए जाने वाले अभद्र व्यवहार, सीमेट भवन में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, प्रेमनगर स्थित सीबीएलयू भवन के सेमिनार हॉल को विद्यार्थियों के लिए खोलने के लिए, लंबे समय से विद्यार्थियों को नहीं दी गई डीएमसी व डिग्री के विरोध में, गलत रिजल्ट जारी कर प्रोविजनल रिजल्ट जारी करने के नाम पर मनमाने ढ़ंग से रुपये ऐंठने के विरोध में प्रदर्शन किया है। वहीं, छात्र नेता अपूर्व यादव, जयदीप ग्रेवाल, अखिलेश सांगवान, मेघना मान व नितिन सैन ने कहा कि यदि तीन दिन में विद्यार्थियों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे विद्यार्थियों को साथ लेकर बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर सोनू बामला, संकेत झुल्ली, चिंटू लेघां, विक्रम घणघस, भोलू घणघस, जय घणघस, प्रीतम, रीतिक खरक, सोनू, मोनिका, तरूण, निशा, दीपिका, राधिका, पूजा, साक्षी, ज्योति, किरण, ललिता, तनवी, कनिका, ईशा, रीतू, नीशू, रीना, कोमल, पायल, छवि, नीलम, सोनिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed