फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Hurt by losing in yoga competition, 11th class student hangs himself

Bhiwani News: योगा प्रतियोगिता में हारने से आहत 11वीं के छात्र ने लगाया फंदा

Mon, 29 Jul 2024 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 29 Jul 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hurt by losing in yoga competition, 11th class student hangs himself
भिवानी। योगा प्रतियोगिता में हारने से आहत 11वीं कक्षा के छात्र योगेश (16) ने घर के चौबारे पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जैन चौक पुलिस ने छात्र के शव का जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को पोस्टमार्टम कराया। वहीं, पुलिस ने मृतक छात्र के पिता के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की।
विज्ञापन

हनुमान ढाणी क्षेत्र निवासी योगेश (16) 11वीं कक्षा में पढ़ाई करने के साथ-साथ योगा का अच्छा खिलाड़ी था। रविवार को रोहतक गेट क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में योगा की जिलास्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें योगेश ने भी अपने आयु वर्ग की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। हालांकि उसे किसी वजह से इस प्रतियोगिता में विजेता नहीं माना गया। इससे आहत होकर योगेश ने घर आते ही चौबारे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जैन पुलिस चौकी के जांच अधिकारी एएसआई राज सिंह ने बताया कि मृतक के पिता सीताराम के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया मौत मामले में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed