फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HBSE will conduct the eighth annual examination in March 2022

हरियाणा: एचबीएसई कराएगा मार्च 2022 में आठवीं की वार्षिक परीक्षा, अगले सत्र से 8वीं और 5वीं की भी बोर्ड परीक्षा

Thu, 03 Feb 2022 01:48 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 03 Feb 2022 01:48 AM IST
सार

उन्होंने बताया कि हरियाणा के सभी राजकीय विद्यालय एवं प्रदेश में स्थित सभी मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की 8वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं इसी सत्र से संचालित करवाई जांएगी। 

विज्ञापन
HBSE will conduct the eighth annual examination in March 2022
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा मिडिल वार्षिक परीक्षा मार्च-2022 का आयोजन करवाया जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष प्रो जगबीर सिंह, उपाध्यक्ष वीपी यादव एवं सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि निदेशक शिक्षा हरियाणा की ओर से जारी की गई अधिसूचना के आधार पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद हरियाणा गुरुग्राम को प्रदेश के सभी विद्यालयों (हरियाणा में स्थित सभी निजी विद्यालयों) की 5वीं व 8वीं की वार्षिक परीक्षा का आयोजन करवाने की जिम्मेदारी दी गई थी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निदेशक सह राज्य शैक्षिक प्राधिकारी राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद हरियाणा गुरूग्राम (एससीईआरटी) द्वारा यह दायित्व परीक्षाएं संचालित करवाने में विशेषज्ञता हासिल होने के कारण हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी को दिया गया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मार्च 2022 से केवल 8वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा संचालित करवाने की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


5वीं कक्षा की परीक्षा केवल इस वर्ष राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद हरियाणा गुरुग्राम द्वारा गत वर्षों की भांति ही आयोजित करवाई जाएगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आगामी वर्ष से 8वीं कक्षा के साथ 5वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का संचालन भी करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हरियाणा के सभी राजकीय विद्यालय एवं प्रदेश में स्थित सभी मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की 8वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं इसी सत्र से संचालित करवाई जांएगी। इसके अतिरिक्त यदि कोई विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा में असफल हो जाता है तो परिणाम घोषित होने के दो माह के अंदर उस विद्यार्थी की दोबारा से परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि 8वीं कक्षा का सभी विषयों का पाठ्यक्रम प्रश्नपत्र डिजाइन बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है।

15 फरवरी से होंगी डीएलएड री अपीयर की परीक्षा

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रवेश वर्ष-2019 व 2020 के डीएलएड प्रथम वर्ष एवं प्रवेश वर्ष- 2019 के द्वितीय वर्ष (री अपीयर) की परीक्षाएं 15 फरवरी से होंगी। परीक्षाओं का तिथि-पत्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटबीएसईएचडॉटओआरजीडॉटइन पर अपलोड किया है।  



बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह, उपाध्यक्ष वीपी यादव एवं सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि डीएलएड प्रथम वर्ष व डीएलएड द्वितीय वर्ष (री अपीयर) की परीक्षाएं 15 से 25 फरवरी तक चलेंगी। परीक्षाएं दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed