{"_id":"679bd5602692c6dd720dc94b","slug":"harendra-and-sandeep-tanwar-face-to-face-for-the-post-of-pradhan-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-129267-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: प्रधान पद पर हरेंद्र और संदीप तंवर आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: प्रधान पद पर हरेंद्र और संदीप तंवर आमने-सामने
Fri, 31 Jan 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए वीरवार को नाम वापसी की गई। इस दौरान सचिव पद के दावेदार एडवोकेट कांतिचंद कौशिक ने अपना नाम वापस ले लिया है। इसके बाद सचिव की दावेदारी में चार उम्मीदवार ही मैदान में डटे हैं। इसके बाद प्रधान, उपप्रधान, सचिव पद के दावेदार भी कम हो गए हैं। बार चुनाव के लिए 28 फरवरी को मतदान होगा। उसी दिन नतीजे भी घोषित किए जाएंगे।
जिला बार चुनाव में वीरवार को नाम वापसी का दिन तय था। वीरवार को सचिव पद पर आवेदन करने वाले एडवोकेट कांतिचंद कौशिक ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद अब एडवोकेट संदीप बोदलिया, विनोद भारद्वाज, ज्योति तंवर और प्रिया लेघां ही सचिव पद के दावेदार हैं। प्रधान पद के लिए केवल दो उम्मीदवार एडवोकेट हरेंद्र सिंह भालोठिया और एडवोकेट संदीप तंवर ही आमने-सामने हैं।
उपप्रधान पद के लिए भी दो उम्मीदवार ही आमने-सामने हैं। जिला बार में एडवोकेट सोनू संयुक्त सचिव, एडवोकेट कन्हैयालाल ऑडिटर और नीर कैलाश निर्विरोध लाइब्रेरियन चुने गए हैं। उन्हें बार चुनाव में मतदान के बाद ही अन्य पदाधिकारियों के साथ पद की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए 1,705 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव में नाम वापसी के बाद अब उम्मीदवारों की अंतिम सूची भी जारी कर दी गई है। इसके बाद बार चुनावी माहौल में अधिक गर्माहट आ गई है। चुनावी दंगल में कूद चुके अधिवक्ता अब माहौल को अपने पक्ष में बनाने के लिए जीतोड़ मेहनत में जुट गए हैं। हालांकि वह काफी पहले ही चुनाव प्रचार शुरू कर चुके हैं।