{"_id":"65185cde0af87467290d96b6","slug":"gurugrams-vishal-stood-first-in-the-100-meter-race-in-the-under-14-age-group-bhiwani-news-c-21-hsr1027-229562-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अंडर-14 आयु वर्ग के 100 मीटर रेस में गुरुग्राम का विशाल रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अंडर-14 आयु वर्ग के 100 मीटर रेस में गुरुग्राम का विशाल रहा प्रथम
Sat, 30 Sep 2023 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
भीम स्टेडियम में आयोजित 7वीं हरियाणा राज्य स्तरीय डेफ खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते नगर परिष
भिवानी। भीम स्टेडियम में 29 से 30 सितंबर तक हरियाणा स्पोर्ट्स काउंसिलिंग ऑफ डेफ ने डेफ एसोसिएशन सोसायटी के सहयोग से 7वीं हरियाणा राज्य डेफ खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में प्रदेश से लगभग 200 बधिर खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर-14 आयु वर्ग के 100 मीटर रेस में गुरुग्राम का विशाल प्रथम रहा। विजेता खिलाड़ियों का स्थानीय जाट धर्मशाला में स्वागत किया।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन भवानी प्रताप सिंह ने शिरकत की। एसोसिएशन के प्रधान ललीत कुमार, सचिव नरेंद्र सिंह, प्रतियोगिता आयोजक अर्जुन अवाॅर्डी रोहित भाकर ने संयुक्त रूप से बताया कि लड़कों में अंडर-14 आयु वर्ग के 100 मीटर रेस में गुरुग्राम से विशाल ने प्रथम, हिसार से हैप्पी ने द्वितीय व हिमांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-18 आयु वर्ग में लांग जंप में हिसार से रविकांत ने प्रथम, पूनित ने द्वितीय व रितेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बैडमिंटन में महिला वर्ग में सोनीपत से वंशिका ने प्रथम, चरखी दादरी से कोमल ने द्वितीय, रोहतक से रूपेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में भिवानी से रोहित भाकर ने प्रथम, महेश ने द्वितीय, हिसार से दीपक व हांसी से देव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रेसलिंग के 70 किलोग्राम में झज्जर से अंकित ने प्रथम व रीतिक ने द्वितीय, रोहतक से अजय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूडो में महिलाओं में 48 किलोग्राम भार वर्ग में हिसार से प्रीति ने प्रथम, गुरुग्राम से तमन्ना ने द्वितीय व हिसार से कंचन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।