फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Gorakhpur-Hisar one way special train service tomorrow

Bhiwani News: गोरखपुर-हिसार एक तरफा विशेष रेल सेवा कल

Wed, 25 Sep 2024 04:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 25 Sep 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur-Hisar one way special train service tomorrow
भिवानी। रेलवे प्रशासन ने 26 सितंबर को गोरखपुर-हिसार मार्ग पर एक तरफा विशेष रेल सेवा का संचालन प्रस्तावित किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 05180 गोरखपुर-हिसार एक तरफा विशेष रेल सेवा के तहत वीरवार को गोरखपुर से 14:20 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 08:30 बजे हिसार पहुंचेगी। यह रेलगाड़ी मार्ग में खलीलाबाद, बस्ती, मानकपुर, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर सेट्रल, टूंडला, गाजियाबाद, नई दिल्ली और भिवानी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेल सेवा में दो थर्ड एसी, 16 द्वितीय शयनयान और दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन






दुर्गा कॉलोनी में घर की छत पर मोबाइल टावर लगाने का विरोध

भिवानी। वार्ड 21 स्थित दुर्गा कॉलोनी में एक घर की छत पर मोबाइल टावर लगवाया जा रहा है। इसे अवैध बताकर लोगों ने लोगों ने उपायुक्त महावीर कौशिक से इस कार्य को रोकने की मांग की।
विज्ञापन




उपायुक्त को दी शिकायत में दुर्गा कॉलोनी के लोगों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी का व्यक्ति अवैध रूप से बिना किसी अनुमति के छत पर मोबाइल टावर लगवा रहा है। नक्शा पास कराए बिना वह मकान भी बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गा कॉलोनी के लोगों ने नगर परिषद अधिकारियों को शिकायत दी तो नगर परिषद के जेई मौके पर पहुंचे थे। इसके बावजूद टावर लगाने का काम नहीं रोका जा रहा है। इससे कॉलोनी निवासियों में आक्रोश है। लोगों ने इस टावर की वजह से रेडिएशन होने और गंभीर बीमारियों का खतरा बताया। इस दौरान राजकुमार, बनारसीदास, नीरज डाबला, नौरंगदास, ध्यान सिंह, आत्मा सिंह, जीत सिंह, धर्म सिंह, कैलाश, रवि कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed