फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Four youths robbed liquor contracts on the strength of pistol

पिस्तौल के बल पर चार युवकों ने की शराब ठेके पर लूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Four youths robbed liquor contracts on the strength of pistol
भिवानी। ढाणा नरसाण रोड पर स्थित एक शराब ठेके पर शुक्रवार रात को चार युवकों ने पिस्तौल के बल पर सेल्समैन से नकदी व मोबाइल फोन छीना और शराब लूटकर फरार हो गए। पीड़ित सेल्समैन ने मामले की सूचना शराब ठेकेदार को दी। जिसके बाद मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में चार अज्ञात युवकों के खलिाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव पैंतावास निवासी रणजीत सिंह ने बताया कि वह शराब ठेकेदार है। उसका ढाणा नरसाण रोड पर प्रहलादगढ़ गांव की सीमा में उप ठेका खुला हुआ है। उप ठेके पर उत्तरप्रदेश निवासी शिवम बतौर सेल्समैन लगा हुआ है। शिवम शराब ठेके के अंदर ही सोता है। शुक्रवार की देर रात करीब ढाई बजे शिवम शराब ठेके के अंदर सो रहा था। इसी दौरान एक युवक बीयर लेने के बहाने से आया। युवक के दरवाजा खटखटाने पर शिवम ने दरवाजा खोल दिया तो आरोपी लड़के ने शिवम की तरफ पिस्तौल तान दी। इसी दौरान तीन अन्य युवक भी वहां पहुंच गए और आरोपियों ने मिलकर शराब ठेके के गल्ले से छह हजार रुपये की नकदी निकाली और सेल्समैन का मोबाइल फोन भी छीन लिया। आरोपियों ने शराब ठेका के अंदर से काफी मात्रा में शराब की पेटियां लूटीं और फिर धमकी देकर फरार हो गए। वारदात की सूचना सेल्समैन ने उसे फोन पर दी। जिसके बाद शनिवार सुबह शराब ठेके पर पहुंचे और मामले की सूचना सदर पुलिस को दी। सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और शराब ठेकेदार की शिकायत पर चार अज्ञात युवकों के खिलाफ लूटपाट करने का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed