फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Five villagers who took to the street to protest rigged

धांधली के विरोध में सड़क पर उतरे पांच गांवों के लोग

Sat, 06 Feb 2016 01:10 AM IST
भिवानी ब्यूरो ।
भिवानी ब्यूरो । Updated Sat, 06 Feb 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Five villagers who took to the street to protest rigged

भिवानी। पंचायती चुनावों में उम्मीदवारों के फर्जी दस्तावेजों, मृतकों व सैनिकों के नाम पर डाले गए फर्जी वोट के विरोध में जयहिंद मंच के बैनर तले लोगों ने शहर में प्रदर्शन कर दोषियों के  खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वे विधानसभा घेराव करेंगे।

शुक्रवार को नेहरू पार्क में पांच गांवों के लोग एकत्र हुए। इनमें गांव सरूपगढ़, बड़ेसरा, रालवधी, संतोखपुरा व सांतोर गांव के लोग शामिल हुए। जयहिंद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा की अगुवाई में जुलूस प्रदर्शन नेहरू पार्क  से शुरू हुआ। नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में लोग हांसी गेट, पुराना बस अड्डा होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। उपायुक्त सौंपे ज्ञापन में महासचिव व यूथ अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने बताया कि लोकतंत्र की हत्या में दोषी पाई जाने वाले पंचायतों के चुनावों को रद कर देना चाहिए। साथ ही न्याय न मिलने की स्थिति में मंच द्वारा विधानसभा का घेराव व हरियाणा बंद कर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत चुनाव भाईचारे का चुनाव होता है। इसमें किसी भी प्रकार के दबाव से या डर से चुनाव नहीं लड़ा जाता। इस मामले को लेकर 27 जनवरी को चरखी दादरी में प्रदर्शन कर एसडीएम व तहसीलदार को भी ज्ञापन सौंपा था। प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों में उमेद सिंह, सुरेंद्र आर्य, बिशन सिंह आर्य, रिंपी फौगाट, रुपांश शर्मा, भूपेंद्र कौशिक, रामपाल, जगदीश, उमेद सिंह,  महेंद्र शर्मा, कर्मदीप आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed