फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Due to farmers' Rail Roko movement, trains stopped at Bhiwani railway station, Railways canceled eight trains.

Bhiwani News: किसानों के रेल रोको आंदोलन से थमा भिवानी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का पहिया, रेलवे ने रद्द की आठ ट्रेन

Sun, 10 Mar 2024 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 10 Mar 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Due to farmers' Rail Roko movement, trains stopped at Bhiwani railway station, Railways canceled eight trains.
भिवानी। किसानों के रेल रोको आंदोलन का असर भिवानी में भी दिखा। रविवार को भिवानी रेलवे जंक्शन से राजस्थान, दिल्ली और पंजाब जाने वाली आठ ट्रेन रद्द रही। वहीं भिवानी रेलवे जंक्शन पर जीआरपी, आरपीएफ के साथ लोकल सुरक्षा एजेंसियों ने भी मोर्चा संभाला और स्टेशन के आसपास के इलाके पर कड़ी सुरक्षा निगरानी रखी गई। हालांकि भिवानी में किसान संगठनों ने रेल रोको आंदोलन में हिस्सा नहीं लिया, मगर कई जिलों में रेलवे ट्रैक बंद होने की वजह से ट्रेनों को रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के बाहर भी पुलिस तैनात रही। वहीं आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्मों पर गश्त की। इस दौरान भिवानी रेलवे जंक्शन से काफी यात्री रेवाड़ी, श्रीगंगानगर और राजस्थान के अन्य शहरों की तरफ जाने के लिए बीच सफर में ही फंस गए। काफी यात्रियों को अपना आगे का सफर बसों से जारी रखना पड़ा।
विज्ञापन

किसानों के रेल रोको आंदोलन की वजह से रविवार को भटिंडा-श्रीगंगानगर, भटिंडा-श्रीगंगानगर स्पेशल रेल सेवा रद्द रही। वहीं श्रीगंगानगर-भटिंडा स्पेशल ट्रेन भी नहीं चली। इसके अलावा हनुमानगढ-फिरोजपुर ट्रेन को हनुमानगढ़ से अबोहर स्टेशन तक चलाया गया। जबकि अबोहर-फिरोजपुर के मध्य ट्रेन रद्द रही। इसी तरह रेवाड़ी-फजिल्का ट्रेन को रेवाड़ी से चलाकर कोट कपूरा स्टेशन पर 40 मिनट खड़ा रखना पड़ा। जम्मूतवी-अहमदाबाद ट्रेन को जम्मूतवी से चलने के बाद लोहिया खास स्टेशन पर करीब एक घंटे तक थामे रखा। इसी तरह रेवाड़ी-भिवानी ट्रेन रद्द कर दी गई। फाजिल्का-रेवाड़ी ट्रेन भी फाजिल्का से चलकर भिवानी रेलवे स्टेशन तक पहुंची। इसे भिवानी-रेवाड़ी के मध्य रद्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में रेलवे ट्रैक की भी हुई मॉनिटरिंग
किसानों के रेल रोको आंदोलन की वजह से भिवानी रेलवे जंक्शन के अंदर और बाहर सुरक्षा एजेंसियों के जवान तैनात रहे। वहीं स्टेशन के आसपास के इलाके में रेलवे ट्रैक की भी मॉनिटरिंग की गई। इस दौरान रेलवे अधिकारियों को भी अलर्ट पर रखा गया। जिन ट्रेनों को रद्द किया गया, उसकी जानकारी भी लगातार पूछताछ केंद्र से अनाउंस होती रही। प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन पर आरपीएफ के जवानों ने भी गश्त की इस दौरान किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा अमला सतर्क रहा।

ट्रेनें रद्द होने से बसों में किया यात्रियों ने सफर
किसानों के ट्रेन रोको आंदोलन की वजह से अचानक ट्रेनों के रद्द किए जाने की सूचना के बाद मुसाफिरों को आगे का सफर जाने रखने के लिए बसों का रुख किया। रेलवे जंक्शन से लोग बस स्टैंड पर पहुंचे, जिन्हें कई जगह बस अदला बदली करने के बाद गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। बस स्टैंड पर भी यात्रियों की भीड़ अचानक जुटने से व्यवस्था बिगड़ी। कई रूटों पर भी बसों का यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
किसानों के रेल रोको आंदोलन की वजह से राजस्थान, पंजाब की ओर जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। जबकि कुछ ट्रेनों का आंशिक संचालन हुआ है।
- कैप्टन शशि किरण मुख्य जनसंपर्क अधिकारी उत्तर पश्चिमी रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article