फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Drizzle occurred in the morning, there was no government purchase of wheat in the market

सुबह हुई बूंदाबांदी तो मंडी में नहीं हुई गेहूं की सरकारी खरीद

Fri, 23 Apr 2021 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Drizzle occurred in the morning, there was no government purchase of wheat in the market
नई अनाजमंडी में गेहूं की ढुलाई करते हुए मजदूर। संवाद - फोटो : Bhiwani
मौसम में एक बार फिर बदलाव आया है। शुक्रवार सुबह तेज हवाओं व गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे भिवानी मंडी में शुक्रवार को गेहूं की सरकारी खरीद भी नहीं हुई। हालांकि दोपहर बाद तक किसान मंडी में अपना गेहूं लेकर पहुंचते रहे। मंडी में करीब 150 किसान अपना दस हजार क्विंटल गेहूं लेकर पहुंचे, वहीं सरसों बिक्री के लिए 58 किसानों को गेट पास दिए गए। इन किसानों की सरसों की प्राइवेट खरीद हुई। वहीं आसमान में छाए बादलों व बारिश की आशंका के चलते गेहूं की खरीद नहीं हुई।
विज्ञापन

भिवानी मंडी में गेहूं की आवक अब धीरे-धीरे कम होने लगी है। इसकी वजह अधिकांश किसान अपना गेहूं लेकर मंडी पहुंच चुके हैं। अधिकारियों की मानें तो मुख्यालय से मिले शेड्यूूल और बचे हुए किसानों को ही गेट पास दिए जा रहे हैं। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव के संकेत दिए थे। इसी के अनुसार शुक्रवार सुबह अचानक गरज और तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी हुई। मगर दोपहर से पहले ही मौसम भी साफ हो गया, लेकिन मंडी में व्यवस्थाओं को देखते हुए गेहूं की खरीद शुरू नहीं की गई। भिवानी मंडी में गेहूं सड़क पर भी पड़ा है, जिसकी भराई भी कट्टों में चल रही है। हालांकि अब खरीदे जा चुके गेहूं की जल्द भराई कराई जा रही है, ताकि मौसम का असर खरीद पर न पड़े।
विज्ञापन

अब तक हो चुकी छह लाख कट्टों की खरीद, आधा ही हुआ उठान
भिवानी मंडी में अब तक खरीद एजेंसी करीब छह लाख गेहूं के कट्टों की खरीद हो चुकी है। इसमें से तीन लाख 65 हजार कट्टों का उठान हो चुका है। मंडी में अब खरीद भी चल रही है। इससे रोजाना ही 25 से 30 हजार कट्टों की नई खरीद की जा रही है। मंडी में रोजाना ही 30 हजार कट्टों का उठान भी हो रहा है। मौसम के बिगड़े संकेत से मंडी में खुले में रखे गेहूं पर भी संकट मंडराने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मंडी में मौसम बिगड़ने की आशंका के चलते खरीद नहीं की गई है। इन किसानों के गेहूं की शनिवार को खरीद की जाएगी। मंडी से गेहूं का नियमित उठान चल रहा है, फिलहाल लेबर भी पर्याप्त है।
-संजय कुमार, परचेजर एवं खाद्य निरीक्षक नई अनाज मंडी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed