{"_id":"625876f2a22e04118e660950","slug":"dr-ambedkar-achieved-high-status-even-in-absence-dalal-bhiwani-news-hsr629130110","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. आंबेडकर ने अभाव में भी हासिल किया उच्च मुकाम : दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. आंबेडकर ने अभाव में भी हासिल किया उच्च मुकाम : दलाल
विज्ञापन
पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में जोगपाल को सम्मानित करते कृषिमंत्री जेपी दलाल साथ में उपायुक
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने साधनों का अभाव होते हुए भी शिक्षा के क्षेत्र में विश्व में उच्च मुकाम हासिल किया। उनका जीवन संघर्षों से भरा था। वे भारतीय संविधान के शिल्पकार थे। हमें बाबा साहब के जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए और मानव और मानव में ऊंच-नीच का भेदभाव नहीं रखना चाहिए।
कृषि मंत्री दलाल वीरवार को बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर की 131 वीं जंयती पर पंचायत भवन में कल्याण विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। समारोह में भिवानी से विधायक घनश्याम दास सर्राफ और बवानीखेड़ा से विधायक बिशंभर वाल्मीकि भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर का दिया गया संगठित रहने, संघर्ष करने व शिक्षित बनने का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग पर लागू होता है।
बवानीखेड़ा से विधायक बिशंभर वाल्मीकि ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष पर आधारित प्रभावशाली कविता की प्रस्तुति दी। उपायुक्त आरएस ढिल्लो ने कहा कि बाबा साहब अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय में पढ़े हुए विद्यार्थियों में से सबसे श्रेष्ठ विद्यार्थी होने पर बाबा साहब की वहां पर प्रतिमा लगी है। वहां लिखा गया है, नॉलेज ऑफ सिंबल, यानी ज्ञान के प्रतीक। इसी प्रकार से इंग्लैंड की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में भी उनकी प्रतिमा लगी है और उन्होंने लिखा है कि हमें इस बात पर गर्व है कि उनके विश्वविद्यालय से ऐसे विद्यार्थी पढ़कर गए हैं, जिन्होंने भारत के संविधान की रचना की। भाजपा जिला प्रधान शंकर धूपड़, पूर्व विधायक शशि रंजन परमार ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान विधायक घनश्याम दास सर्राफ, एडीसी राहुल नरवाल, एसडीएम संदीप कुमार, आरएसएस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप कुमार, जिला महामंत्री हर्षवर्धन मान व बृजपाल, जिला कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार व तहसील कल्याण अधिकारी अश्विनी कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी आशीष मान, सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी जेजे बनर्जी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सामाजिक संस्थाओं को किया सम्मानित
कृषि मंत्री ने समाज में जागृति लाने का काम करने वाली सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में धानक समाज धर्मशाला सेवा समिति से आजाद सिंह, डॉ. अंबेडकर सोसायटी बैंक कालोनी से मास्टर सुनील गोलपुरिया, हरियाणा जागृति मोर्चा बवानीखेड़ा से एडवोकेट राजेश सिंधु, धानक समाज उत्थान संगठन से सुखबीर नागर, धानक कबीर धर्मशाला नया बाजार से फतेह सिंह, संत कबीर वेलफेयर सोसायटी हालुवास गेट से नवीन कुमार, डॉ. बीआर आंबेडकर दादरी गेट से जोगिंद्र चौहान, गुरु रविदास समाज कल्याण सभा से एडवोकेट जोगेंद्र, डॉ. आंबेडकर विकास परिषद से गजराज जोगपाल, हरियाणा भीमराव आंबेडकर शिक्षक संगठन से बलजीत दहिया, सर्व मेघसभा से श्यामलाल मेघवाल, पर्यावरण प्रहरी एक कदम हरियाली की ओर से विजय सिंहमार, हरियाणा वाल्मीकि महासंघ व शिक्षा आंबेडकर संस्थान हालु मोहल्ला से करनैल बागड़ी, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय दुआ, भारत विकास परिषद से मुकेश रहेजा, वाल्मीकि आंबेडकर कल्याण ट्रस्ट से देवराज बिडलान, डॉ. अंबेडकर कर्मचारी वेलफेयर एवं सामाजिक मंच से विरेंद्र राजपाल, राष्ट्रीय वीर एकलव्य कल्याण वाहिनी ट्रस्ट से भगवान दास, विजेंद्र मंदौला, सांस्कृतिक मंच के जिलाध्यक्ष रण विजय सिंह तंवर, घूमंतू जनजाति से संजय सिंगीकाट, शिव धानक संस्था से अनिल कुमार व राजपाल वाल्मीकि कलिंगा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।