{"_id":"5d3ca2038ebc3e6ca72d57ea","slug":"death-of-kanwadee-bhiwani-news-rtk507814211","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में कांवड़िये की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में कांवड़िये की मौत
विज्ञापन
भिवानी। पानीपत-रोहतक मार्ग स्थित इसराना के पास एक रोडवेज बस की टक्कर से एक कावड़िये की मौत हो गई जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि घटना को अंजाम देकर रोडवेज चालक व परिचालक बस समेत फरार हो गए। घायलों को पानीपत के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार गांव जाटू लोहारी भिवानी निवासी दिनेश गौतम (36) अपने साथियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे थे। शनिवार सुबह लगभग पांच बजे जब वे इसराना के पास से गुजर रहे थे तो इसी दौरानी पानीपत से रोहतक की तरफ जा रही हरियाणा रोडवेज की रोहतक डिपो की बस ने सड़क किनारे चल रहे कावडिय़ों में टक्कर मार दी। जिसमें राकेश गौतम व उसके पांच साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे को अंजाम देकर बस चालक व परिचालक बस समेत फरार हो गए। बताया जा रहा है कि घायल कावडिय़े काफी देर तक सड़क पर ही पड़े रहे। पीछे से आ रहे कावडिय़ों के एक जत्थे ने उनकी पहचान की और उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां दिनेश गौतम ने दम तोड़ दिया। जबकि राकेश गौतम व अन्य को भी गंभीर चोटें आने के चलते वे सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। जब दिनेश गौतम की सड़क हादसे में मौत की खबर जाटू लोहारी पहुंची तो गांव में मातम छा गया। शनिवार सायं गांव में मृतक दिनेश का अंतिम संस्कार किया गया। दिनेश के दो पुत्र भारत व डिंपल हैं।