फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Woman commits suicide by hanging in Bhiwani of Haryana

भिवानी: घर के अंदर महिला ने फंदे पर लटककर दी जान, पति सहित चार पर केस दर्ज

Fri, 10 Jun 2022 11:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 10 Jun 2022 11:55 PM IST
सार

करीब 16 साल पहले शादी हुई थी। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर आरोप लगाए हैं। इस पर मृत महिला के पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Woman commits suicide by hanging in Bhiwani of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फांसी का फंदा

विस्तार

हरियाण के भिवानी के गांव तिगड़ाना में घर के अंदर एक महिला ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव का नागरिक अस्पताल में शुक्रवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं, मृतक महिला के पिता ने ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। इस पर मृत महिला के पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन


सदर पुलिस थाना में दिए बयान में गांव सैय निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उसने अपनी बेटी सीमा (35) की करीब 16 साल पहले तिगड़ाना निवासी एक व्यक्ति के साथ शादी की थी। शादी के बाद सीमा को दो बच्चे एक लड़का व एक लड़की है। आरोप लगाया कि उसकी बेटी को ससुराल वाले काफी तंग करते थे।
विज्ञापन


इसी के चलते उसकी बेटी सीमा ने घर के अंदर कमरे में गले में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पीड़ित पिता ने अपने बेटी के पति और जेठ सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता कृष्ण कुमार की शिकायत पर ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। फिलहाल शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा गया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। - पवन शर्मा, एसएचओ, सदर पुलिस थाना भिवानी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed