फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Man Commit Suicide in Bhiwani

Bhiwani: ब्लैकमेल से तंग युवक ने दी जान, पत्नी को फोन पर कहा-मैंने सल्फास खा लिया है

Tue, 31 May 2022 04:34 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 31 May 2022 04:34 PM IST
सार

गुस्साए परिजन रोहतक पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद भिवानी पहुंचे और लघु सचिवालय के बाहर गेट पर ही धरना देकर रास्ता जाम कर दिया। भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।

विज्ञापन
Man Commit Suicide in Bhiwani
भिवानी में मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

भिवानी में हनीट्रैप मामले में एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। मंगलवार दोपहर को रोहतक पीजीआई से शव को लेकर परिजन सीधे भिवानी के लघु सचिवालय के बाहर पहुंचे और हंगामा कर दिया। मृतक युवक के परिजनों का आरोप है कि ब्लैकमेल करने वाली महिला व महिला पुलिस एएसआई से तंग आकर युवक ने खुदकुशी की। उसे न्याय दिलाया जाए और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। 

विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी हितेश मौके पर पहुंचे और गुस्साएं परिजनों को शांत करने का प्रयास किया। नंदगांव निवासी शारदा देवी ने बताया कि उसका पति सुरेश पब्लिक हेल्थ विभाग में बतौर बेलदार लगा हुआ था। 29 मई की सुबह साढ़े दस बजे वह अपने घर में चारपाई पर लेटी थी। तभी उसके पति सुरेश का फोन आया और उसने कहा कि मैंने सल्फास की गोली खा ली है। उसे कई दिनों से काजल नामक महिला फोन कर परेशान कर रही है। महिला उसे बोल रही है कि तेरे खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन


उसने केस से पीछा छुड़ाने के लिए 10 लाख रुपये न दिए तो जेल में डलवा देगी। इसी मामले में औद्योगिक पुलिस थाना की महिला एएसआई बबीता भी उसे फोन पर बार बार फोन पर परेशान कर रही है। इन दोनों से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। वह वाटर वर्कस के पीछे पड़ा है। इसके बाद शारदा अपने बेटे के साथ बाइक पर वहां पहुंची। जहां उसका पति बेसुध हालत में पड़ा था। उसे रोहतक पीजीआई ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 30 मई को उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए परिजन रोहतक पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद भिवानी के लघु सचिवालय के बाहर एंबुलेंस में शव लेकर पहुंचे जहां पर गेट पर ही धरना देकर रास्ता जाम कर दिया। भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। एएसपी हितेश ने परिजनों को सांत्वना देते हुए इस मामले में आरोपी महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया वहीं सदर पुलिस थाना एसएचओ पवन शर्मा ने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने इस संबंध में आरोपी महिला काजल व एएसआई बबीता के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed