फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Hurt by rape, BA student swallows poison, dies

Bhiwani: दुष्कर्म से आहत BA की छात्रा ने निगला जहर, मौत, ITI छात्र पर चार दिन पहले लगाए थे आरोप

Thu, 23 Feb 2023 11:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 23 Feb 2023 11:55 PM IST
सार

चार दिन पहले दुष्कर्म करने के आरोपआईटीआई के छात्र पर लगाए थे। सदर थाना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र की निवासी थी युवती।

विज्ञापन
Hurt by rape, BA student swallows poison, dies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवानी में सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की बीए की छात्रा ने गुरुवार को दुष्कर्म से आहत होकर जहर निगल लिया। परिजनों ने युवती को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन पीजीआई पहुंचने से पहले ही युवती ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पिता रमेश के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन


गांव निवासी 22 साल की युवती भिवानी कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रही थी। करीब चार दिन पहले ही छात्रा ने गांव के ही करीब 22 साल के आईटीआई के छात्र पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर पुलिस काे शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार को सुबह युवती अपने घर पर थी, तभी उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस बारे में उसने परिजनों को बताया। परिजनों ने युवती को भिवानी नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसने दम तोड़ दिया। इस मामले की सूचना मुंढाल पुलिस चौकी में दी गई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कार्रवाई की और शव को परिजनों को सौंप दिया।


युवती द्वारा जहर निगलने से मौत होने की सूचना प्राप्त हुई थी। मृतका के पिता के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले के तहत कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया, जबकि करीब चार दिन पहले दुष्कर्म की शिकायत पर केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। - एसआई निकेश कुमार, प्रभारी, मुंढाल पुलिस चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed