{"_id":"57c8410a4f1c1bf4212cb2d9","slug":"hackers-salery-money-thieft-crime-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैकर्स ने रेलवे कर्मचारी से खाता नंबर पूछ उड़ाई पूरी सैलेरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैकर्स ने रेलवे कर्मचारी से खाता नंबर पूछ उड़ाई पूरी सैलेरी
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 01 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
hackers
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे में तैनात एक कर्मचारी से खाता नंबर पूछकर हैकर्स ने पूरी सैलेरी उड़ा दी। पीड़ित ने कर्मचारी ने मामले की शिकायत सिटी पुलिस व बैंक में दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित रामबीर ने बताया कि वह रेलवे में तैनात है। वीरवार सुबह एक नंबर से उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने उससे उसका एटीएम पुराना होने के कारण बंद होने की बात कही। पीड़ित ने बताया कि नया एटीएम कार्ड बनाने की बात कहकर उक्त शख्स ने उससे पुराने एटीएम का नंबर पूछ लिया। रामबीर ने बताया कि बैंक कर्मचारी का फोन होने की बात सोचकर उसने अपना एटीएम नंबर उसे बता दिया।
इसके कुछ देर बाद ही उसके मोबाइल पर खाते से 33691 रुपये निकलने का मैसेज आया। इसके बाद वह बैंक गया तो पता चला कि यह नकदी उसके खाते से ट्रांसफार्मर की गई है। रामबीर ने बताया कि बुधवार को ही उसके खाते में उसका मासिक वेतन आया था। सिटी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।