{"_id":"57c310ab4f1c1b0d72d4f3e7","slug":"dispute-two-department-officer-and-staffs-fighting-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भिड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भिड़े
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
दो विभाग के अधिकारी कर्मचारी भिड़े
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में जमा बरसाती पानी की निकासी को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों और जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में लात-घूंसे चले। जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होने तक काम नहीं करने की चेतावनी दी। साथ ही उक्त अधिकारियों के खिलाफ दिनोद गेट चौकी में शिकायत की।
मामला रविवार सायं करीब साढ़े पांच बजे का है। शहर में जमा बरसाती पानी की निकासी के लिए जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने मोटरें चला रखी थी और बरसाती पानी को ड्रेन में निकाला जा रहा था। देवसर चुंगी के पास बने डिस्पोजल पर सिंचाई विभाग का एक अधिकारी पहुंचा और दो मोटरें छोड़ बाकी बंद करने के लिए कहा। वहां मौजूद जेई ने कहा कि उन्हें मोटर चलाकर शहर में जमा बरसाती पानी निकालने के निर्देश हैं। अधिकारी कहेंगे तो वे मोटरें बंद कर देंगे। इस पर बात बिगड़ गई और गाली गलौज हुई। उक्त अधिकारी उस समय वहां से चला गया। जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को की। करीब आधे घंटे बाद सिंचाई विभाग का ही एक अन्य अधिकारी वहां पहुंचा।
शिकायत करने पर जेई के साथ गाली गलौज की। बात इतनी बिगड़ी की लात-घूंसे चलने लगे। अन्य कर्मचारियों ने छुड़वाया। इसके बाद जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अपने अधिकारियों को सूचित किया और काम नहीं करने की बात कहकर दिनोद गेट चौकी में पहुंचकर इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
अधिकारियों ने गाली-गलौज कर मारपीट की
जन स्वास्थ्य विभाग के जेई महेंद्र सिंह ने बताया कि साढ़े पांच बजे एक अधिकारी आया और मोटरें बंद करने की बात कही। कहने लगे नहर ओवरफ्लो चल रही है। हमने कहा कि अधिकारियों के निर्देश हैं कि शहर की सड़कों पर जमा पानी निकालना है। इसी बात पर उक्त अधिकारी ने गाली गलौज की। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी अपशब्द कहे। हमने इसकी शिकायत एक्सईएन और एसडीओ को की। करीब आधे घंटे बाद एक अन्य अधिकारी पहुंचा और शिकायत करने पर गाली गलौच कर मारपीट की। कपड़े फाड़ डाले और छुड़वाने आए अन्य कर्मचारियों को भी अपशब्द कहे। हमने इसकी लिखित शिकायत दिनोद गेट चौकी में कर दी है।