फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Break shutter 70 thousand stolen

शटर तोड़ 70 हजार का सामान चोरी

Mon, 30 Nov 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Mon, 30 Nov 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। सर्दी शुरू होने के साथ ही चोर भी सक्रिय हो गए है। शनिवार रात कोंट रोट पर चोरों ने दो दुकानों के शटर तोड़े। इलेक्ट्रिक दुकान का शटर तोड़ चोर करीब 70 हजार का सामान व नगदी चोरी कर ले गए जबकि मोबाइल दुकान का भी शटर तोड़ने का प्रयास किया गया। सूचना पर पुलिस व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मुआयना कर सबूत जुटाए।
विज्ञापन

चोरों ने शनिवार रात कोंट रोड पर खूब आतंक मचाया। चोरों का पहला निशाना बनी कोंट रोड नहर पार शिव शक्ति इलेक्ट्रिक की दुकान। चोर यहां शटर तोड़ वायर के करीब 21 बंडल, करीब 20 हजार की नगदी, दो छत के पंखे, चार टॉर्च चोरी कर ले गए। चोरी का पता सुबह लगा। दुकान मालिक राकेश ने बताया कि देर शाम साढ़े सात बजे दुकान बंद करके गया था। सुबह सात बजे पड़ोसियों ने सूचना दी कि दुकान का शटर टूटा हुआ है और शटर खुला है। जिसके बाद वह आया। चोर 21 बंडल तार, 20 हजार रुपये की नगदी, छत के पंखे व अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी सामान की कीमत करीब 70 हजार रुपये है। चोरों ने कुछ दूरी पर ही एक मोबाइल दुकान को भी निशाना बनाया। यहां भी शटर तोड़ने का प्रयास किया और शटर की साइड की पत्तियां उखाड़ी। मगर पूरा शटर तोड़े ही भाग निकले। चोरी की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट एसआई बालकिशन शर्मा भी पहुंचे। पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके से सबूत जुटाए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी उदमीराम ने बताया कि चोरी रोकने के लिए गश्त बढ़ाई गई है। चोरी के इस मामले में भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ताले तोड़ने से आसान साबित हो रहा शटर तोड़ना
पहले दुकानों में चोरी के लिए चोर सेंधमारी करते या ताले तोड़ते। मगर अब शटर की साइड की लोहे की पत्तियों को मोड़कर लॉक वाला पूरा चैनल ही हटा दिया जाता है और शटर अपने आप खुल जाता है। पिछली कुछ चोरी की घटनाओं चोर इसी तरीके को अपना रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed