फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, premnagar murder, mother in law murder, daughter in law

ताने मारती थी, इसलिए बहू ने कर दी सास की हत्या

Mon, 10 Oct 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 10 Oct 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, premnagar murder, mother in law murder, daughter in law
Murder

विज्ञापन
भिवानी के प्रेमनगर में बुजुर्ग महिला की हत्या किसी चोर ने नहीं बल्कि खुद उसकी बहु ने की थी। ताने मारने पर बहु ने अपनी सास की मिट्टी खोदने में प्रयुक्त होने वाले कूस्से से हमले कर हत्या की। पुलिस ने चंद घंटों में ही पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी बहु को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद महिला ने खुलासा करते हुए बताया कि उसकी सास छोटी-छोटी बात पर झगड़ा करती थी। इसी कारण सास के सिर में चोट मारकर हत्या कर ली।

शुक्रवार देर रात गांव प्रेमनगर में करीब 55 वर्षीय महिला फूलपति के सिर में तेजधार हथियार से चोट मारकर हत्या कर दी गई थी। बुजुर्ग महिला के साथ ही कमरे में उसकी बहु सुरेखा सो रही थी। सुरेखा ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि रात करीब ढाई बजे दो नकाबपोश युवक घर में चोरी की नीयत से आए। उसकी सास की नींद खुल गई तो चोरों ने तेजधार हथियार से उसकी सास की हत्या कर दी। वह बीच-बचाव करने आई तो बदमाशों ने उसे भी धक्का दिया और वह दीवार में टकराकर बेहोश हो गई। महिला की यह कहानी किसी को भी हजम नहीं हो रही थी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो महिला ने सारे मामले का खुलासा कर दिया। महिला ने बताया कि उसकी सास छोटी-छोटी बात पर ताना मारती थी और झगड़ा करती थी। इस कारण उसका रहना भी मुश्किल हो गया था। जिस कारण उसने अपनी सास की हत्या की प्लानिंग बनाई और रात ढाई बजे खोदना से हत्या की।
विज्ञापन


चार महीने पहले हुई थी शादी
आरोपी बहु ने अपनी करतूत को छिपाने के लिए बहुत चालाकी की, लेकिन उसकी एक न चली। चोरों की करतूत बताने के लिए आरोपी महिला ने न केवल घर का सारा सामान इधर-उधर बिखेरा बल्कि अपने ससुर के जूते खून में भरकर जूतों के जगह-जगह निशान बनाए। इसके बाद जूतों को छिपा दिया। पुलिस ने महिला की निशानदेही पर जूते, कूस्सा (खोदना) बरामद कर लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला फूलपति की हत्या उसकी बहु ने ही की थी। आरोपी महिला ने खुलासा किया है उसकी सास झगड़ती थी और ताने मारती थी। जिस कारण उसने यह कदम उठाया। आरोपी महिला को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया गया है।
नरेंद्रपाल, इंस्पेक्टर, एसएचओ, सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed