{"_id":"5898ce6d4f1c1b7e0b37855f","slug":"bhiwani-news-crime-worker-beat-shop-break-traders-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्कर से मारपीट कर की दुकान में तोड़फोड़, व्यापारियों ने लगाया जाम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वर्कर से मारपीट कर की दुकान में तोड़फोड़, व्यापारियों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
file image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी के हीरा चौक स्थित एक स्वीट्स कॉर्नर में 22 दिन के अंदर दूसरी तोड़फोड़ व मारपीट करने पर व्यापारियों ने दुकानें बंद कर जाम लगा दिया। दुकान में कार्यरत वर्कर को सिविल अस्पताल से भिवानी रेफर किया गया। मामले की सूचना पाकर सिटी थाना प्रभारी, डीएसपी, नगर परिषद चेयरमैन व विधायक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने व्यापारियों को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। व्यापारियों ने प्रशासन से हीरा चौक में पुलिस चौकी खोलने की मांग भी की है। विधायक ने पुलिस प्रशासन को चौकी खोलने के लिए दस दिन का अल्टीमेटम दिया है। जाम के चलते करीब डेढ़ घंटे तक हीरा चौक में यातायात व्यवस्था प्रभावित रही और दुकानदारों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हीरा चौक स्थित मदन स्वीट्स कार्नर संचालक योगेश दुकान में बैठा था जबकि वर्कर काम कर रहे थे। इसी दौरान लाठी डंडो से लैस कुछ युवक दुकान पर पहुंचे। उन्होंने आते ही वहां कार्यरत वर्कर सिकंदर पर हमला बोल दिया और दुकान में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। जब योगेश ने इस बात का विरोध किया तो उक्त हमलावरों ने दुकान में जमकर उत्पात मचाकर भय का माहौल पैदा कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। इसके बाद मामले की सूचना सिटी थाना प्रभारी हितेंद्र कुमार को दी गई। सूचना पाकर सिटी थाना प्रभारी, डीएसपी सुरेश हुड्डा, चेयरमैन संजय छपारिया व विधायक राजदीप फौगाट मौके पर पहुंचे। दुकान संचालक योगेश ने बताया कि इन युवकों ने 14 जनवरी को भी दुुकान में तोड़फोड़ कर सामान को बिखेर दिया। इस दौरान भी मामले की सूचना सिटी थाना पुलिस को दी गई थी।
पुलिस पर लगाया ढिलाई बरतने का आरोप
हीरा चौक निवासी दुकानदार कैलाश, मदन, कृष्ण व राजेश गुप्ता ने बताया कि 14 जनवरी को भी इसी दुकान में उक्त युवकों ने ही मारपीट व तोड़फोड़ की थी। उस समय पुलिस ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की और इसी के चलते अब उनके हौसलेेे बुलंद हैं। इन व्यापारियों का कहना है कि अगर पुलिस उस दौरान इन पर सख्ती करती तो इनकी दुकान में आकर दोबारा तोड़फोड़ करने की हिम्मत नहीं होती।
विज्ञापन
दुकानों के शटर गिराकर सड़क मार्ग किया जाम
घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। इसके बाद व्यापारी लामबंद हुअ और सभी ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दी। इसके बाद दुकानदारों ने हीरा चौक क्षेत्र में ही जाम लगा दिया। इससे वाहनो का आवागमन प्रभावित हो गया। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और व्यापारियों को समझा-बुझाकर शांत करवाने का प्रयास किया।
डीएसपी साहब इन्हीं समस्याओं को हल करवाने के लिए लौटाए थे गनमैन
घटना की सूचना पाकर विधायक राजदीप फौगाट भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने डीएसपी सुरेश हुड्डा को बताया कि उनके पास यहां पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग बार-बार आ रही थी। इसी मांग को पूरा करवाने के लिए उन्होंने अपनी सुरक्षा में तैनात दोनों गनमैन पुलिस प्रशासन को वापिस सौंप दिए थे। उन्होंने बताया कि यहां तक कि अपने खर्चे पर चौकी खोलने की व्यवस्था भी कर दी गई थी, लेकिन अब तक हालात जस के तस है।
10 दिन में नहीं खुली चौकी तो होगा आंदोलन
हीरा चौक क्षेत्र में चौकी खोलने की मांग को लेकर कुछ दिन पहले विधायक राजदीप फौगाट पार्षदों सहित एसपी सुनील दलाल से भी मिले थे। विधायक ने एसपी को बताया था कि करीब डेढ़ साल पहले गनमैन लौटाने के बाद भी पुलिस चौकी नहीं खोली गई हैं। इस पर एसपी ने विधायक को जल्द ही पुलिस चौकी खोलने का आश्वासन दिया था। अब विधायक ने चेतावनी दी है कि अगर दस दिन के अंदर पुलिस चौकी नहीं खोली गई तो वो व्यापारियों व विभिन्न संगठनों को साथ लेकर आंदोलन शुरू कर देंगे।
24 घंटे में सभी हमलावरों को पुलिस पकड़ लेगी। दुकानदार की शिकायत पर हमने चार आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। दुकानदारों को आगे से किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। विधायक व व्यापारियों की चौकी खोलने की जो मांग है, उसे उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा।
सुरेश हुड्डा, डीएसपी