फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani: 18 accused of same family convicted in Badesara murder case

Bhiwani: बड़ेसरा हत्याकांड में एक ही परिवार के 18 अभियुक्त दोषी करार, आज तय होगी सजा

Thu, 17 Aug 2023 05:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 17 Aug 2023 05:01 AM IST
सार

वर्ष 2017 में महिला सरपंच की आरटीआई लगाने से विवाद हुआ था, इसके बाद से दोनों पक्षों में रंजिश हो गई थी। इसी रंजिश में बलजीत और उसके परिवार के पांच लोगों की हत्या की जा चुकी है। अब तक हत्याकांड में छह लोगों की हत्या हो चुकी है।

विज्ञापन
Bhiwani: 18 accused of same family convicted in Badesara murder case
Demo Pic - फोटो : google

विस्तार

हरियाणा के भिवानी जिले के बहुचर्चित बलजीत बड़ेसरा हत्याकांड मामले में अदालत ने जेल में बंद आनंद उर्फ बबलू पूर्व सरपंच सहित उसके परिवार के 18 अभियुक्तों को दोषी करार दिया है। अदालत ने दो आरोपियों को बरी किया है, जो कि आरोपियों को पनाह देने के मामले में केस में शामिल किए गए थे। अदालत गुरुवार को दोषियों को सजा सुनाएगी। जिले का बहुचर्चित हत्याकांड वर्ष 2017 में महिला सरपंच की आरटीआई लगाए के विवाद में शुरू हुआ था। इस खूनी खेल में अब तक छह लोगों की हत्या हो चुकी है।

विज्ञापन


अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनी यादव ने 14 अगस्त को बड़ेसरा हत्याकांड में सुनवाई के दौरान बबलू सरपंच सहित उसके परिवार के 18 अभियुक्तों को दोषी करार दिया है। दोषी करार दिए गए लोगों में गांव बड़ेसरा निवासी आनंद उर्फ बबलू पूर्व सरपंच, पवन उर्फ भोलू, कपूर, वजीर, जगवंत, बलवान, प्रमोद उर्फ मोनी, पवन, रवींद्र, सबीर, अजीत उर्फ जीता, कर्मवीर, आनंद उर्फ बबलू का भाई लेहणा, सोनू, नरेश, सुधीर शामिल हैं। इस हत्याकांड में अब तक एक पक्ष के पांच और दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की हत्या की जा चुकी है।
विज्ञापन


अब तक दोनों पक्षों से छह लोगों की हो चुकी हैं हत्या
भिवानी जिले के गांव बड़ेसरा निवासी बलजीत ने 2017 में गांव की सरपंच सुदेश के खिलाफ आरटीआई लगाई थी। उसमें सुदेश की दसवीं कक्षा की मार्कशीट फर्जी पाई गई थी। इसके बाद से दोनों पक्षों में रंजिश हो गई थी। इसी रंजिश में बलजीत और उसके परिवार के पांच लोगों की हत्या की जा चुकी है। वर्ष 2017 में बलजीत व उसके चाचा भल्लेराम और ताऊ महेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर 2019 में पूर्व सरपंच पवन की भी हत्या कर दी गई थी। 2020 में हुए तिहरे हत्याकांड में मृतक बलजीत के ताऊ की घर के सामने ही तीन गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा परिवार के कई लोगों पर जानलेवा हमला हो चुका था। वहीं, बबलू पक्ष के 50 वर्षीय महेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले में मास्टर अजीत उर्फ बालिया गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हत्याकांड के अलावा कई लोगों पर भी जान लेवा हमले हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed