फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Theft committed at a toy trader's house after feeding him Rasgullas laced with a sleeping drug.

Firozabad News: रसगुल्लों में नींद की दवा देकर खिलौना कारोबारी के यहां की थी चोरी

Mon, 31 Aug 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 31 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Theft committed at a toy trader's house after feeding him Rasgullas laced with a sleeping drug.
पकड़े गए दोनों शातिर आरोपी। स्रोत पुलिस - फोटो : पकड़े गए दोनों शातिर आरोपी। स्रोत पुलिस
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। छात्र बनकर किराए पर रहने आए बदमाशों ने अपने जन्मदिन की पार्टी में खिलौना कारोबारी एवं उसके परिवार को रसगुल्ले में नींद की गोली खिलाकर लाखों के माल को चोरी कर लिया था। तीन माह पूर्व हुई इस घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने चोरी का माल बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के शान वाली गली मोहल्ला कटरा मीरा निवासी मुरारीलाल गुप्ता खिलौना कारोबारी हैं। उनका बेटा विनय गुप्ता भी पिता के साथ कारोबार करता है। उनके मकान में छात्र बनकर किराए पर रहने आए शातिर युवक हिमांशू ने 21/22 मई की रात अपने जन्मदिन की बात कहकर घर में मुरारीलाल गुप्ता के परिवार के साथ पार्टी की। शातिर ने रसगुल्लों में नींद की दवा मिलाकर परिवार के सभी सदस्यों को खिला दी। पिता-पुत्र के अलावा मुरारीलाल की पत्नी हेमलता भी अचेत भी गहरी नींद में सो गई थी। जिनके सोने के बाद शातिर ने ठेकेदार को देने के लिए घर में रखे 10 लाख रुपये, खिलौनों का पेमेंट आठ लाख रुपये, 5 तोले सोने के आभूषण आदि चोरी कर लिए थे। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कृष्ण उर्फ कन्हैया उर्फ धीरज निवासी 1/612-बी, संजय गांधी कॉलोनी थाना क्वार्सी तथा दीपू निवासी ज्वालापुरी गली नंबर 5 थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़ को कांशीराम कॉलोनी पानी की टंकी के पास शिकोहाबाद से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 4 कुंडल, 2 चेन, महिला की एक अंगूठी, 4300 रुपये की नकदी, 5 नींद की गोलियां बरामद की हैं। आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि चोरों ने तीन माह पूर्व रसगुल्लों में नींद की गोलियां खिलाकर खिलौना कारोबारी के घर में चोरी की थी। आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किराएदार बनकर करते थे घरों में चोरी
शिकोहाबाद। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह किराएदार बनकर इस तरह चोरी की घटना को अंजाम दिया करते हैं। शिकोहाबाद में हुई घटना में उनके साथी बबलू निवासी धनीपुर ब्लॉक साईं मंदिर के पास थाना महुआखेड़ा जनपद अलीगढ़ भी शामिल था। बबलू अभी पुलिस गिरफ्त से दूर है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed