फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Differently-abled youth ends life by hanging himself in the attic.

Banda News: दिव्यांग युवक ने अटारी में फंदा लगाकर दी जान

Mon, 31 Aug 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 31 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Differently-abled youth ends life by hanging himself in the attic.
बांदा। एक्सीडेंट में दिव्यांग हुए युवक ने घर की अटारी में फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी ने देखा तो घरवालों को जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

कालिंजर थाना क्षेत्र के गांव सढ़ा नोखा पुरवा निवासी महेश प्रसाद ने बताया कि उसके चचेरे भाई छोटेलाल (28) ने शनिवार की रात करीब नौ बजे अपने घर की अटारी में छप्पर की धन्नी से रस्सी से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद पत्नी फूला अटारी में गईं तो उन्होंने उसे फंदे से लटका देखा।
चचेरे भाई ने बताया कि तीन साल पहले ई रिक्शा पलटने से छोटेलाल कमर के निचले हिस्से से दिव्यांग हो गया था। इधर, घटना के समय रक्षाबंधन पर्व पर सभी रिश्तेदार घर आए थे। किसी से कोई विवाद नहीं हुआ। उसके दो पुत्रियां हैं। पत्नी फूला गर्भवती भी है।
विज्ञापन

वह मजदूरी करते थे। चचेरे भाई घटना का कारण नहीं बता पाए। कालिंजर थानाध्यक्ष दारा सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। परिजन कारण नहीं बता सके हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed