फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   21 injured, including a youth, in road accidents.

Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत 21 घायल

Mon, 31 Aug 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
21 injured, including a youth, in road accidents.
-अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाएं, सात झांसी रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में युवक समेत 21 लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से सात लोगों की हालत नाजुक होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
कोतवाली क्षेत्र के शाहपहाड़ी गांव निवासी जयहिंद (19) शनिवार की शाम बाइक से पड़ोसी पप्पू (40) के साथ घर जा रहा था। लवकुशनगर तिराहा के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसों में दोनों घायल हो गए। वहीं जनपद बांदा के चौबट्टा निवासी रूपेश (30) बाइक से खाईपार निवासी शनि (35) के साथ कजली मेला देखकर घर लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

इसी तरह चुरबरा निवासी मान सिंह, कबरई निवासी जीतेंद्र, चिंतेपुरा निवासी ध्रुव, बजरिया निवासी ताज, किदवई नगर निवासी धर्मेंद्र, टिकरीपुरा निवासी आशाराम, दिदवारा निवासी लखन, सिचौरा निवासी रघुवेंद्र, ललौली निवासी सुशील, बारी निवासी राहुल, पठारी निवासी विकास, राठ निवासी भूपेंद्र, विपिन, रूपेश, शेखनपुरा निवासी अभिषेक, देवेश व विजय अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। जिला अस्पताल से जयहिंद, पप्पू, जीतेंद्र, सुशील, आशाराम, रूपेश और विकास की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed