फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Beaten bloody with an iron rod; FIR registered against four.

Basti News: सरिया से पीटकर किया लहुलूहान, चार पर प्राथमिकी

Mon, 31 Aug 2026 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Beaten bloody with an iron rod; FIR registered against four.
बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने सरिया और राॅड से पीटकर लहुलूहान करने के मामले में चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के पिपरी निवासी कमलेश चौधरी ने दर्ज एफआईआर में बताया कि 28 अगस्त को उनके भाई विनोद चौधरी अपने दोस्त अजय चौधरी के साथ गांव में टहल रहे थे। इस बीच विपक्षी ने विनोद पर रॉड और सरिया से हमला कर दिया। घटना में उनके भाई के सिर, माथा, नाक व आंख के पास काफी चोट आई है। दोस्त के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े तो वह लोग भाग निकले। पुलिस ने पुरानी बस्ती के लखनोरा निवासी विकास चौधरी उर्फ विक्की, हड़िया निवासी संदीप कसौधन, लबदेइया खुर्द निवासी आशीष उर्फ अजीत और तेनुई निवासी अमन चौधरी के के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed