{"_id":"6a9479082c5e25e6b9022ee4","slug":"boy-visiting-maternal-grandparents-home-for-raksha-bandhan-drowns-in-canal-banda-news-c-12-1-jhs1001-1634752-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: रक्षाबंधन पर ननिहाल आए बालक की नहर में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: रक्षाबंधन पर ननिहाल आए बालक की नहर में डूबकर मौत
Mon, 31 Aug 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
बांदा। रक्षाबंधन पर्व पर अपने ननिहाल आए बालक की नहर में डूबने से मौत हो गई। हादसा बारिश के दौरान पैर फिसल जाने से हुआ।
हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र के गांव अकोना निवासी निशा ने बताया कि वह रक्षाबंधन पर अपने मायके बिसंडा थाना क्षेत्र के गांव अकोना आईं थीं। उनका बेटा आकाश राजपूत (6) शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे अपने हमउम्र बच्चों के साथ घर से 200 मीटर की दूरी पर नहर के पास खेलने के लिए गया था। वहां बारिश की वजह से उसका पैर फिसल गया।
इससे वह नहर में गिरकर डूब गया। साथ खेल रहे बच्चों ने उनके घर में बताया। परिजन मौके पर पहुंचे और नहर में उतरकर तलाश की तो तकरीबन एक घंटे के बाद वह पानी में डूबा हुआ मिला।
परिजन उसे नहर से निकाल कर बिसंडा पीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा अतर्रा-बबेरू मुख्य नहर में हुआ था। बालक के पिता बलवान मजदूरी करते हैं। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बिसंडा थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि नहर में डूबकर हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।