फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   आभूषण व्यापारी की दुकान से 14 मिनट में ढाई लाख की चोरी

आभूषण व्यापारी की दुकान से 14 मिनट में ढाई लाख की चोरी

Sat, 27 Apr 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
आभूषण व्यापारी की दुकान से 14 मिनट में ढाई लाख की चोरी
भिवानी। आभूषण व्यापारी की दुकान और मकान को निशाना बनाते हुए वीरवार रात सिर्फ 14 मिनट में चोर करीब ढाई लाख के आभूषण और 66 हजार 400 रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। चोरी का पूरा घटनाक्रम पास की एक अन्य दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। तीन चोर बाइक से आते और जाते नजर आ रहे हैं, कैमरे पर मकड़ी का जाला और अंधेरा होने से उनके चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे हैं। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला दिनोद गांव का है। चोरों ने दिनोद वासी आभूषण विक्रेता अनूप की दुकान और मकान को रात को निशाना बनाया। अनूप ने घर में ही दुकान बना रखी है। दुकान का एक रास्ता गली में है तो दूसरा अंदर। अनूप फिलहाल अपने परिवार समेत भिवानी के तोशाम बाईपास पर रहता है और सुबह दुकान पर आता है। चोरी का पता सुबह लगा जब अनूप दुकान पर पहुंचा। दुकान बाहर से तो बंद थी मगर मकान के ताले टूटे थे। अंदर एक कमरे का भी ताला टूटा हुआ था और दुकान का मकान के अंदर की ओर वाला दरवाजा खुला हुआ था। अनूप ने बताया कि चोर दुकान से एक जोड़ी सोने के झुमके, 50 हजार चार सौ रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। इसके अलावा अंदर उसकी माता के कमरे का ताला तोड़ उसमें रखी संदूक चोरी कर ले गए। जिसमें माता की करीब चार तौले की श्रृंगार पत्ती, एक जोड़ी झुमके, करीब 16 हजार रुपये की नकदी थी। संदूक को बाइक पर रखकर जोहड़ी की तरफ ले जाया गया जहां कूंदा तोड़ आभूषण और नकदी चोरी की गई। संदूक जोहड़ के पास मिली है। अनूप ने बताया कि चोर करीब ढाई लाख का सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। दोनों ने मिलकर मौके से तथ्य जुटाए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच अधिकारी देवेंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

रात 1: 08 पर एंट्री, 1:22 पर फरार हुए चोर
दिनोद गांव में अनूप ज्वैलर्स के साथ में ही एक अन्य दुकान है जहां सीसीटीवी कैमरे लगे है। पुलिस और अनूप ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो रात करीब 1:08 बजे बाइक पर तीन युवक वहां आते हैं। एक युवक बाइक पर ही रहता है और दो अनूप के घर में प्रवेश करते हैं। सबसे पहले लॉबी का ताला तोड़ते हैं। 1:22 पर वे घर से बाहर संदूक उठाकर लाते हैं। संदूक को बाइक पर रख दो युवक बाइक को बिना स्टार्ट किए ही वहां से निकलते है जबकि उनका तीसरा साथी पैदल निकलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed