{"_id":"5aa6d8384f1c1baf758b518e","slug":"71520883768-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांसी रोड ओवर ब्रिज पर ओवर स्पीड डिजायर गाड़ी ने बाइक सवार युवक को कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हांसी रोड ओवर ब्रिज पर ओवर स्पीड डिजायर गाड़ी ने बाइक सवार युवक को कुचला
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी रोड ओवरब्रिज पर ओवर स्पीड कार ने बाइक सवार को कुचला
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
हांसी रोड ओवर ब्रिज पर रविवार रात को बाइक पर जा रहे एक युवक को तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने कुचल डाला। कार चालक घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। राहगीरों ने युवक को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीटीएम पुलिस चौकी टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
देव नगर निवासी 25 वर्षीय युवक जतीन कुमार रविवार रात करीब 11 बजे बाइक पर सवार होकर हांसी गेट से देवनगर जा रहा था। इसी दौरान हांसी की तरफ से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार ने सामने से उसे टक्कर दे मारी। गाड़ी चालक वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस में घायल युवक को राहगीर सामान्य अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही बीटीएम पुलिस चौकी इंचार्ज रणवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस ने मृतक के पिता सतीश के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
----
फरार गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज
- पुलिस ने मृतक के पिता के बयान फरार अज्ञात डिजायर कार चालक के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
-- रणवीर सिंह, चौकी इंचार्ज बीटीएम ---