फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 21 Sep 2018 01:07 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में संदिग्ध हालत में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक की पहचान तिगड़ाना वासी 22 वर्षीय नीरज के रूप में हुई। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोसियों को शक था कि नीरज गलत नीयत से उनके परिवार की एक महिला के कमरे में घुसा। इसी शक में उसकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के ताऊ की शिकायत पर महिला समेत छह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
मामला वीरवार सुबह का है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में वाटर टैंक की ओर से खाली प्लॉट में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटकता देखा गया। इसकी सूचना तुरंत बोर्ड अधिकारियों और सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो युवक की पहचान तिगड़ाना वासी युवक नीरज के रूप में हुई। नीरज एक टेंट हाउस पर कार्य करता था। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और मौत पर सवाल उठाये। मृतक के ताऊ मदन ने बताया कि नीरज शरीफ लड़का था और गांव में किसी के साथ कभी झगड़ा नहीं किया। वह टेंट हाउस पर कार्य करता था। माता-पिता की मौत के बाद वह छोटे भाई श्यामबीर के पास रहता था। घरवालों ने बताया है कि नहाने और खाना खाने के बाद घर से निकला था। रात को नहीं आया। सुबह यह सूचना मिली। नीरज जब नौ माह का था तो उसकी माता की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। जब दो साल का हुआ तो पिता रामफल की भी बीमारी के कारण मौत हो गई। उसके बाद से वह अपने ताऊ के पास ही रह रहा था।
विज्ञापन


परिवार के एक सदस्य ने दी थी चेतावनी
नीरज के ताऊ मदन ने बताया कि यह आत्महत्या नहीं हत्या है। गांव में ही घर से कुछ दूरी पर एक मकान है, जिसमें रहने वाले परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि नीरज उनके घर महिला के पास गलत नीयत से घुस आया। इसी दबाव के कारण यह सब हुआ। मदन कुमार ने बताया कि रात करीब 10 बजे उक्त परिवार के एक सदस्य ने गली में उससे बातचीत में कहा था कि कदे नीरज फांसी खा जा। उस समय वह समझा नहीं और सुबह ही उन्हें नीरज का शव फंदे पर लटका होने की सूचना मिली। उन्होंने आत्महत्या पर सवाल उठाते हुए कहा कि मौके पर आत्महत्या जैसा कुछ भी नहीं था। नीरज के घुटने और कोहनी नीली पड़ी हुई थी। रस्सी भी पेड़ के ऊपर थी। हमें शक है कि हत्या कहीं और की है और यहां लटकाया गया है। पड़ोसियों के आरोप भी गलत है। अगर ऐसा था तो वे उन्हें बताते या मौके पर पकड़ते। मगर ऐसा कुछ नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिगड़ाना वासी नीरज का शव पेड़ से लटका मिला है। मृतक के चचेरे भाई अजय की शिकायत पर गांव के ही इंद्र, अनिल, कुलदीप, संदीप, जयभगवान और परिवार की एक महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। मामले की अभी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
- अजीत सिंह, एसएचओ, सिविल लाइन थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed