फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   डॉक्टरों ने दी थी हाई रिस्क डिलिवरी की चेतावनी, जच्चा की मौत

डॉक्टरों ने दी थी हाई रिस्क डिलिवरी की चेतावनी, जच्चा की मौत

Thu, 18 Apr 2019 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों ने दी थी हाई रिस्क डिलिवरी की चेतावनी, जच्चा की मौत
भिवानी। शहर की आंबेडकर नगर कॉलोनी में एक घर पर ही कराए गए प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत हो गई, जबकि उसके शिशु की हालत काफी नाजुक है। उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। महिला के पिता का कहना है कि प्रसव पीड़ा होने पर ली गई सलाह में डॉक्टरों ने हाई रिस्क डिलीवरी का केस बताया था, फिर भी ससुराल वालों ने उनकी बेटी का घर पर ही प्रसव कराया। इसी लापरवाही से उनकी बेटी की जान गई है। इस मामले में सिटी पुलिस ने महिला के पति, सास और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

झज्जर जिला के बैरी निवासी गोविंद सिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी 25 वर्षीय रामभतेरी की शादी दिसंबर 2017 में भिवानी के आंबेडकर कॉलोनी निवासी अजय के साथ की थी। उसकी बेटी को पहला बच्चा होना था और डिलीवरी से पहले ही उसका चेकअप कराने पर डॉक्टरों ने हाई रिस्क डिलीवरी होने पर किसी प्रशिक्षित चिकित्सक की निगरानी में ही प्रसव कराने की सलाह दी थी। डॉक्टरों ने आपरेशन की सला दी थी, लेकिन ससुराल वालों ने 11 अप्रैल को घर पर ही प्रसव करा दिया। तबियत बिगड़ने पर वह उसे रोहतक पीजीआई ले गया। जहां पर उसकी बेटी और नवजात शिशु की हालत भी काफी नाजुक बनी रही। मगर उसके दामाद अजय ने जबरन उसकी बेटी को रोहतक पीजीआई से हालत खराब होने के बावजूद भिवानी के ही एक निजी अस्पताल में दाखिल करा दिया, जबकि उसकी बेटी के नवजात शिशु का रोहतक पीजीआई में ही इलाज चल रहा था। नियम के अनुसार जच्चा और बच्चा दोनों की हालत नाजुक होने पर उन्हें अलग-अलग वार्डों में एक ही अस्पताल में रखा जाना था। मगर उसकी बेटी को ससुराल वाले जबरन पीजीआई से भिवानी एक निजी अस्पताल ले आए। भिवानी लाने के बाद उसकी बेटी की हालत और ज्यादा बिगड़ गई। जिसके बाद भिवानी के चिकित्सकों ने भी उसे वापस रोहतक पीजीआई ले जाने की सलाह दी। जिस पर उसकी बेटी को 15 अप्रैल को फिर से रात 10 बजे रोहतक पीजीआई मेें ले जाया गया। जहां पर दो घंटे बाद रात 12 बजे इलाज के दौरान ही उसकी बेटी ने दम तोड़ दिया। गोविंद सिंह ने बताया कि उसकी बेटी की मौत के बाद उसकी नवजात बेटी की हालत भी नाजुक बनी हुई है, क्योंकि उसे भी कृत्रिम सांस दी जा रही है। उसकी बेटी की मौत के जिम्मेदार उसकी ससुराल वाले हैं, जिनकी लापरवाही की वजह से ही उसकी बेटी की मौत हुई है। सिटी पुलिस के जांच अधिकारी गिरिराज ने बताया कि बेरी निवासी गोविंद सिंह की शिकायत पर महिला के पति अजय, ससुर विनोद व सास राजपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed