फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में तैनात इंस्पेक्टर के खाते से उड़ाई धोखाधड़ी से 40 हजार की नगदी

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में तैनात इंस्पेक्टर के खाते से उड़ाई धोखाधड़ी से 40 हजार की नगदी

Sun, 17 Feb 2019 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में तैनात इंस्पेक्टर के खाते से उड़ाई धोखाधड़ी से 40 हजार की नगदी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में तैनात इंस्पेक्टर के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 40 हजार रुपये की नगदी निकाले जाने का मामला सामने आया है। सेना के जवान ने मामले की शिकायत बहल पुलिस को दी। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पवन कुमार ने बताया कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 28वीं वाहिनी जाटूसाना रेवाड़ी में तैनात है। उनका बहल स्थित एसबीआई बैंक में पैरामिल्ट्री सर्विस का सैलरी खाता है। पवन कुमार ने बताया कि गत 7 फरवरी को उसने नेट बैंकिंग के जरिए खाता जांचा तो पाया कि उसके खाते से 6 फरवरी को तीन ट्रांजेक्शन की गई थी। पहली बार उसके खाते से दस हजार रुपये और फिर दूसरी बार दस हजार और तीसरी बार बीस हजार रुपये निकाले गए। उसके खाते से ये निकासी शास्त्री सिलमपुर एटीएम से की गई। इस राशि को निकाले जाने की उसे कोई जानकारी नहीं है और उसने अपना एटीएम भी किसी को नहीं दिया। राशि निकासी के बाद उसने अपना नेट बैंकिंग के जरिए अपना एटीएम कस्टमर केयर के माध्यम से बंद करा दिया गया। उसने अपने बैंक खाते को अपने मोबाइल और ई-मेल से भी जोड़ा हुआ है, ताकि सुरक्षित बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलता रहे। इसके बावजूद उसके खाते से 40 हजार रुपये की राशि धोखाधड़ी से निकाली गई और इसकी उसे भनक तक नहीं लगी। इस मामले में उसने बहल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद बहल पुलिस ने बैंक खाता से धोखाधड़ी से पैसे निकाले जाने के मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed