फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पिस्तौल और चाकू दिखा चार युवकों ने किया स्वीफ्ट कार चालक का अपहरण, कार छीन छोड़ा

पिस्तौल और चाकू दिखा चार युवकों ने किया स्वीफ्ट कार चालक का अपहरण, कार छीन छोड़ा

Sat, 19 Jan 2019 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
पिस्तौल और चाकू दिखा चार युवकों ने किया स्वीफ्ट कार चालक का अपहरण, कार छीन छोड़ा
पिस्तौल और चाकू दिखाकर चार युवकों ने किया कार समेत चालक का अपहरण, कार छीन छोड़ा
विज्ञापन

- देर रात दिनोद रोड पर हुई वारदात, मोबाइल, पर्स भी छीना, हांसी से लौट रहा था रावलधी का सुभाष
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। हांसी से लौट रहे एक कार सवार का पिस्तौल और चाकू दिखाकर अपहरण करने और फिर उसे दिनोद रोड पर छोड़ कर कार, नकदी और मोबाइल छीनने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने चालक की शिकायत पर चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी एक जगह सीसीटीवी में नजर आए हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
वारदात वीरवार देर रात करीब पौने 11 बजे की है। पुलिस को दी शिकायत में मित्री वासी सुभाष चंद्र ने बताया कि वह रावलधी वासी अमित के यहां काम करता है। करीब साढ़े छह बजे अमित के कुछ परिजनों को हांसी छोड़ने गया था। रात को लौटते वक्त करीब पौने 11 बजे भिवानी में दिनोद रोड बाईपास पर पहुंचा तो चार युवकों ने कार रुकवा ली। इनमें दो युवकों के पास पिस्तौल थी और एक युवक के पास चाकू था। चारों ने उसे चालक वाली सीट से उतार कर पीछे वाली सीट पर बैठा लिया। इसके बाद वे कार को लेकर दिनोद रोड पर चले। दिनोद रोड पर कुछ दूर चलने के बाद युवकों ने उससे मोबाइल, पर्स छीन लिया। पर्स में करीब 1500 रुपये की नगदी, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड आदि कागजात थे। दिनोद रोड पर उसे धक्का मारकर आरोपी उससे कार छीन ले गए। आरोपी दादरी में एक सीसीटीवी कैमरे में भी नजर आए है।
विज्ञापन

मामले में जांच अधिकारी एएसआई श्रीनिवास ने बताया कि कार चालक सुभाष चंद ने बताया कि दो युवक पिस्तौल लिए हुए थे और एक के पास चाकू था। पिस्तौल दिखाकर उससे कार, पर्स, मोबाइल छीना गया है। शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed