फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बंद मकानों से चार लाख के आभूषण और नकदी चोरी

बंद मकानों से चार लाख के आभूषण और नकदी चोरी

Mon, 03 Jun 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
बंद मकानों से चार लाख के आभूषण और नकदी चोरी
भिवानी। डाबर कॉलोनी और लाजपत नगर में चोरों ने बंद मकानों के ताले तोड़ करीब चार लाख के गहने और नकदी चोरी कर ले गए। वियतनाम में रहने वाले डाबर कॉलोनी के योग शिक्षक के घर के ताले तोड़ चोरों ने दो लाख के आभूषण और नकदी चोरी की तो लाजपत नगर में बिजली कर्मचारी के घर से डेढ़ लाख के आभूषण और करीब 60 हजार रुपये की नकदी चोरी की। सूचना पर संबंधित चौकी पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके का निरीक्षण कर सबूत जुटाए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डाबर कॉलोनी में चोरों ने मूलरूप से तालू वासी योग शिक्षक नवीन के घर को निशाना बनाया। नवीन और उनकी पत्नी वियतनाम में योग शिक्षक हैं। उनकी मां संतरा देवी को भी वे अपने साथ ले गए और घर बंद कर जिम्मेवारी नवीन की बूआ को दे गए जो कि बजीणा गांव में रहती हैं और एसबीआई में क्लर्क हैं। बजीणा वासी किताबो देवी ने बताया कि वह अक्सर 15-20 दिन में घर देखने आती है। रविवार सुबह पड़ोस से ही उन्हें सूचना दी गई कि मकान के ताले टूटे हैं। जिस पर वे यहां आए और पुलिस को दी शिकायत किया। उन्होंने बताया कि चोर मकान से दो जोड़ी बालियां, दो गले के हार, साढ़े तीन तोले सोने का मंगलसूत्र चोरी कर ले गए। इसके अलावा करीब 10 हजार की नकदी भी चोरी हुई है। चोरी सामान की कीमत दो लाख से अधिक है। किताबो देवी के लड़के राजेश कुमार ने बताया कि घर के बाहर सीसीटीवी भी लगे हैं। एक कैमरे पर लंबे समय से सफाई नहीं होने से जाला लगा है जबकि दूसरे कैमरे में यह देखने में आया है कि चोर बाइक से आए हैं। घर से थोड़ा दूर बाइक खड़ी की है। मुख्य गेट और लॉबी के गेट का ताला तोड़ा है। अलमारियों के लॉक तोड़ने के लिए लोहे की किसी वस्तु का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन

बिजली कर्मचारी के बंद मकान को बनाया निशाना
लापजत नगर में शिव मंदिर के साथ वाले रास्ते पर चोरों ने बिजली कर्मचारी के बंद मकान का ताला तोड़ करीब दो लाख के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। कर्मचारी रवि कुमार ने बताया कि वह बिजली निगम में अनुबंध पर कार्यरत है। चोर मकान से करीब 60 हजार की नकदी और करीब डेढ़ लाख के आभूषण चोरी कर ले गए। आभूषणों में सोने की चार अंगूठी, एक चेन, एक जोड़ी चांदी की पायजेब, एक जीरी का सेट चोरी कर ले गए। आभूषण और नकदी दो अलग-अलग कमरों में रखे थे और परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दुकान के ताले तोड़े, मालिक उठा तो भागे चोर
लाजपत नगर में ही चोरों ने विनोद की दुकान के ताले भी तोड़े। मगर घर में ही दुकान बनी है और आवाज सुनकर उठ गया। उसने शोर मचाया तो चोर भाग खड़े हुए। जिससे सामान चोरी होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed