{"_id":"5c8017a8bdec2213fb2cb301","slug":"141551898536-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड: बोर्ड परीक्षाओं के लिए 96 सेंटर सुपरिंटेंडेंट ने नहीं संभाला चार्ज, बोर्ड ने शिक्षा विभाग को लिखा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड: बोर्ड परीक्षाओं के लिए 96 सेंटर सुपरिंटेंडेंट ने नहीं संभाला चार्ज, बोर्ड ने शिक्षा विभाग को लिखा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वीरवार से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए 1738 परीक्षा केंद्र बनाए है। इनमें से 96 के सेंटर सुपरिटेंडेंट ने पांच मार्च को सेंटर पर अपना चार्ज नहीं संभाला और ड्यूटी ज्वाइन नहीं की। ऐसे में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने सरकार को पत्र लिखकर इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश के लिए पत्र लिखा है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी इस बारे में लिखा गया है।
उल्लेखनीय है कि सात मार्च से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी और आठ मार्च से सेकेंडरी की परीक्षाएं शुरू हो रही है। जिनमें सात लाख 65 हजार 749 परीक्षार्थी परीक्षाएं देंगे। इनके लिए प्रदेशभर में 1738 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड अधिकारी भले ही नकल रोकने और परीक्षाओं के बेहतर संचालन के लिए सख्त कदम उठा रहा हो, जिला लेवल के शिक्षा अधिकारियों को कर्मचारियों की ड्यूटी काटने तक के अधिकार ना दिए गए हो। बावजूद इसके कर्मचारी गंभीर नजर नहीं आ रहा। इसका नजारा मंगलवार को देखने को मिला। सभी सेंटर सुपरिंटेंडेंट को अपने सेंटरों पर जाकर ड्यूटी संभालनी थी। मगर 96 सेंटर ऐसे रहे जहां सेंटर सुपरिंटेंडेंट नहीं पहुंचे। अब इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी हो गई है।
96 सेंटर सुपरिंटेंडेंट ने अपनी ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है और बोर्ड का सहयोग नहीं किया है। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए सरकार को पत्र लिखा है। ड्यूटी में लापरवाही किसी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी। नकल रोकने के लिए भी व्यापक स्तर पर कदम उठाए गए है।
विज्ञापन
डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड