फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर, घायल

बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर, घायल

Wed, 31 Jan 2018 12:31 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर, घायल
बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर, घायल
विज्ञापन

बहल। लापरवाही से बाइक चलाते हुए एक बाइक चालक ने एक महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने महिला के बेटे की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में बहल निवासी अशोक ने बताया कि 29 जनवरी को वह तथा उसकी मां जगमति खेत से आ रहे थे। इस दौरान सामने से एक बाइक आई जिस पर तीन लोग सवार थे। उन्होंने लापरवाही एवं तेज गति से चलाते हुए मेरी मां को टक्कर मार दी। जिससे मेरी मां जमीन पर गिर गई तथा घायल हो गई। बाद में बाइक सवार मौके से फरार हो गए। इसके बाद मैंने अपनी मां को लोगों की मदद से हिसार के अस्पताल में पहुंचाया। पीड़ित ने बाइक सवार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed