{"_id":"5d3c9bb48ebc3e6cf35fa252","slug":"crime-charas-bhiwani-news-rtk5078083145","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक से भिवानी में सप्लाई हो रहा था चरस और गांजा, दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक से भिवानी में सप्लाई हो रहा था चरस और गांजा, दो काबू
विज्ञापन
शहर के हालु मोहल्ला में नशे के कारोबारियों ने अपनी जड़े एक बार फिर जमा ली हैं। बीती शाम भी पुलिस की एक टीम ने सूचना पर हालु मोहल्ला में छापामारी कर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ की बिक्री करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से पुलिस को चरस और गांजा भी बरामद हुआ। वहीं आरोपी की निशानदेही पर सीआईए पुलिस की टीम ने रोहतक से नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाला सप्लायर को भी गिरफ्तार किया।
पुलिस की एक टीम ने हालु मोहल्ला क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर एक व्यक्ति को घर के आगे नशीला पदार्थ की बिक्री करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस को एक किलो 200 ग्राम गांजा व पांच सौ ग्राम चरस बरामद हुआ है। आरोपी भारत अपने मकान के आगे बैठकर ही दो थैलियों के अंदर नशीले पदार्थ की बिक्री कर रहा था। पुलिस ने एक सफेद रंग की थैली से एक किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हो गई, जबकि दूसरे प्लास्टिक थैली से 500 ग्राम चरस बरामद किया। पुलिस ने नशीला पदार्थ को कब्जे में लेने के बाद आरोपी भारत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उससे पूछताछ की।
पुलिस पूछताछ में भारत ने बताया कि वह ये नशीला पदार्थ रोहतक की गढ़ी मोहल्ला निवासी विनोद से लाकर यहां बेचता था। इसके बाद सीआईए पुलिस के सब इंस्पेक्टर मुरारीलाल की टीम आरोपी को साथ लेकर रोहतक में छापामारी के लिए पहुंची। जहां पर आरोपी की निशानदेही पर विनोद को वहां से काबू किया और उसे लेकर भिवानी पहुंची। विनोद से भी पुलिस ने नशीले पदार्थ के बारे में कई राज उगलवाए और फिर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। दोनों ही नशे के कारोबारियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।