फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   crime

सामूहिक दुष्कर्म मामला : आरपीएफ नहीं जीआरपी के है आरोपी कर्मचारी

Fri, 06 Sep 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
crime
सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस दोनों पीड़िताओं को लेकर पानीपत पहुंची। दोनों ने पानीपत के आरपीएफ जवानों पर भी इस मामले में आरोप लगाया था। हालांकि पीड़ित किशोरियों के बयान के आधार पर पुलिस ने जांच की तो पाया कि आरोपी आरपीएफ नहीं बल्कि जीआरपी के जवान है। दोनों ने जीआरपीएफ के जिन दो जवानों का हुलिया बताया। उस आधार पर जांच करने में जीआरपी के दोनों सिपाही गैरहाजिर मिले। वहीं, इस मामले में पुलिस ने गोहाना के दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इस तरह छह आरोपी अब तक गिरफ्तार हो चुके हैं। बस जीआरपी के दो आरोपी जवानों की गिरफ्तारी बची है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जूई थाना क्षेत्र में दो युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था। युवतियों ने बताया था कि वे 22 अगस्त को दवाई लेने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में सस्ती दवा दिलाने का झांसा देकरगांव के दो युवक उनको एक दुकान में ले गए । वहां नशीला पदार्थ पिलाकर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसकी दोनों आरोपियों ने वीडियो भी बना ली। इसके बाद दोनों को भिवानी, फिर गोहाना, पानीपत, करनाल के रास्ते हिमाचल के शिलॉय ले जाया गया। जहां उनके साथ आठ युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के मामले में पीड़ित किशोरियों ने पानीपत आरपीएफ के दो जवानों के भी शामिल होने की बात कही गई। युवतियों ने 30 अगस्त को सामूहिक दुष्कर्म के आरोप लगाए। जिसके बाद महिला थाना पुलिस ने मामले में आठ युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

युवतियों ने पानीपत आरपीएफ के दो जवानों पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस शिनाख्त के लिए युवतियों को साथ लेकर आरपीएफ थाना पानीपत पहुंची। वहां जांच में सामने आया कि आरोपी आरपीएफ नहीं बल्कि जीआरपी से है। दोनों ही लापता मिले। इसको लेकर अब पानीपत रेलवे स्टेशन पर भी चर्चाएं जोरों पर रही। बताया जाता है कि आरोपी दोनों ही कर्मचारी उम्रदराज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोहाना के आरोपी युवक गिरफ्तार
पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी गोहाना वासी दीपक(20) और मंजीत(26) को गिरफ्तार किया है। दोनों पर 23 से 25 अगस्त तक गोहाना में दो दिन और दो रात युवतियों को होटल में बंधक बनाने और दुष्कर्म करने के आरोप है। पुलिस ने दोनों का मेडिकल करवाया और कोर्ट में पेश किया। मामले में आठ के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिनमें से जनप्रतिनिधि के बेटे सहित छह युवकों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में बस दो जीआरपी के जवानों की अभी गिरफ्तारी ही शेष है।

जांच अधिकारी, धर्मली देवी ने बताया कि दुष्कर्म मामले में गोहाना के दो आरोपी युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है। अब तक छह आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दो आरोपी आरपीएफ के कर्मचारी बताये थे। जांच के दौरान सामने आया कि वे जीआरपी के है। उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं, आरपीएफ के इंस्पेक्टर राजेंद्र हुड्डा ने बताया कि भिवानी से महिला थाना पुलिस युवतियों से दुष्कर्म मामले में जांच के लिए आई थी। जांच में सामने आया कि आरपीएफ का कोई भी कर्मचारी इस मामले में शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed