फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   clerck job, 11 lakh rupee, case file

दो भाइयों को क्लर्क लगवाने के नाम पर हड़पे 11 लाख

Wed, 17 Feb 2021 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
clerck job, 11 lakh rupee, case file
भिवानी। एचएसएससी (हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन) की भर्ती परीक्षा में दो भाइयों को क्लर्क लगवाने के नाम पर 11 लाख रुपये हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शिकायत पर गुरुग्राम जिले के भोंडसी गांव की एक महिला व उसके दो बेटों पर धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हांसी के गांव सुल्तानपुर वासी हरपाल ने बताया कि उसके भाई राजबीर की शादी भिवानी जिले के गांव बड़ेसरा में हुई थी। 2019 में वह और उसका भाई बड़ेसरा गए हुए थे। वहां एक व्यक्ति रोशन खान से मुलाकात हुई, जो टाइफाइड आदि बीमारियों का झाड़ा लगाता है। साथ ही खुद को वास्तु शास्त्र का भी जानकार बताता है। उसने हमें बताया कि उसकी कुछ लोगों से जान-पहचान है, जो नौकरी लगवा सकते हैं। इसके करीब 15 दिन बाद 25 जुलाई 2019 को रोशन खान ने बताया कि भोंडसी वासी सुनीता रुपये लेकर नौकरी लगवाती है। जिस पर हमने कहा कि उससे मिलवा दो। करीब 8-10 दिन बाद बड़ेसरा गांव में एक महिला और दो लड़के आए। रोशन खान ने मिलवाया और बताया कि यह महिला सुनीता है और सागर व युगल उसके बेटे हैं। उन्होंने हम दोनों भाइयों को 11 लाख रुपये में क्लर्क लगवाने की बात कही। छह लाख रुपये हमसे नकद ले लिए। 21 सितंबर को फोन कर हमारे कागजात व्हाट्सएप से मंगवाए। इसके करीब 10 दिन बाद फोन आया कि बाकी पैसों का इंतजाम कर लो, आपकी नौकरी लग गई है। साथ ही बताया कि ज्वाइनिंग लेटर साथ लेकर आऊंगी। पांच-छह दिन बाद फोन आया कि वे चांग आ गए हैं और यहां उनकी गाड़ी खराब हो गई है, जिसके बाद सिसर निवासी एक ड्राइवर को गाड़ी से लाने के लिए भेजा। उस दिन बाकी साढ़े पांच लाख लेकर उन्होंने कहा कि दो-तीन दिन में ज्वाइनिंग लेटर मिलेगा। जब रिजल्ट आया तो उनका नाम ही नहीं था। जब इस बारे में पूछा तो जवाब दिया कि इस संबंध में पता करते हैं। रुपये वापस मांगे तो 50 हजार रुपये वापस कर टरकाने लगे। बाद में जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन

मामले में बवानीखेड़ा थाने से एएसआई गौरीशंकर ने बताया कि हरपाल की शिकायत पर सुनीता, उसके दो बेटों सागर, युगल के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed