फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cleaned hands on jewelery on the pretext of polishing utensils

बबर्तन चमकाने के बहाने आभूषणों पर किया हाथ साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Cleaned hands on jewelery on the pretext of polishing utensils
भिवानी। राम गली मूलचंद मंदिर के पास से दो युवकों ने बर्तन चमकाने के बहाने एक महिला से उसके सोने से बने आभूषण ठग लिए। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो युवकों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राम गली की निवासी विदुषी माहेश्वरी ने बताया कि मंगलवार को उसकी गली में दो युवक बर्तन चमकाने आए थे। जिनसे उसने अपने पुराने बर्तन चमकवाने के लिए कहा। युुवकों ने महिला के बर्तन तो पाउडर से साफ कर चमका दिए। इसके बाद कहा अगर आपको अपने आभूषण भी चमकवाने हैं तो हम वो भी साफ कर देंगे। महिला ने उनकी बातों में आकर पहने हुए दोनों हाथों के सोने से बने कड़े व अंगूठी को उन्हें सौंप दिया। युवकों ने आभूषणों पर मिट्टी जैसा कुछ पदार्थ लगा दिया। फिर आभूषणों को उस पदार्थ में मिलाकर कुकर में डालकर गैस पर रख दिए और महिला को कहा कि कुछ देर बाद आभूषण चमक जाएंगे। यह कहकर दोनों युवक मौके से चले गए। जब महिला ने उनके जाने के बाद कुकर को खोल के देखा तो कुकर में दोनों कड़े व अंगूठी नहीं मिले। तब महिला को अपने साथ ठगी होने का अंदेशा हुआ। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस दोनों युवकों की पहचान करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed