फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Chaudhar Ki Jung: Veterans climb dust, lotus blooms in Congress leader's stronghold, voters stake claim on new faces

चौधर की जंग: दिग्गजों को चढ़ाई धूल, कांग्रेस नेता के गढ़ में कमल खिला, वोटरों ने नए चेहरों पर खेला दाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Chaudhar Ki Jung: Veterans climb dust, lotus blooms in Congress leader's stronghold, voters stake claim on new faces
भिवानी। पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल व उनकी पुत्रवधू कांग्रेस नेता किरण चौधरी के गढ़ तोशाम में जिला परिषद चुनावों में बीजेपी समर्थित उम्मीदवार विजयी रही। वहीं बहल क्षेत्र में कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल समर्थक महिला जिला पार्षद बनी है। जिला परिषद के 22 वार्डों में से 17 भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने बाजी मारी है। वहीं जजपा समर्थित एक तो चार निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे। नतीजों के बाद अब जिला परिषद की चेयरपर्सन भी भाजपा समर्थित चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है। वहीं कई नए चेहरों ने चुनावों में दिग्गजों को धूल चढ़ाई है।
विज्ञापन

---
बीजेपी समर्थित अनीता मलिक जीती
तोशाम को किरण चौधरी का गढ़ माना जाता है मगर यहां से भी भाजपा समर्थित उम्मीदवार ने बाजी मारी है। तोशाम क्षेत्र के जिला परिषद के वार्ड 12 से अनीता मलिक के सिर जीत का ताज सजा। अनीता मलिक 4943 वोट मिले, जबकि उसने पहाड़ खनन ठेकेदार रहे पालेराम गुर्जर की पुत्रवधू आस्था कश्यप को 1432 मतों के अंतर हराया। अनीता मलिक तोशाम के पूर्व व्यापार मंडल के प्रधान एवं क्रॅशर मालिक राकेश मलिक की पत्नी हैं, राकेश मलिक बहुचर्चित हत्याकांड भी इलाके में चर्चा में रहा था और बीजेपी का समर्थक था। अनीता का देवर जोगेंद्र मलिक व्यापार मंडल का प्रधान है, जबकि दूसरा देवर कृष्ण मलिक क्रशर एसोसिएशन का प्रधान है। जबकि हार पक्ष के पालेराम गुर्जर भी अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और बीजेपी समर्थक है। कांग्रेस नेता के गढ़ में बीजेपी ने अपनी पैठ जमाई है वहीं आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की मुश्किलें भी इससे बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

--
कृषि मंत्री का सिर पर हाथ मतदाताओं ने दिया साथ तो हुई सुनीता जांगड़ा की नईयार पार
जेजेपी जिला अध्यक्ष विजय गोठड़ा की पत्नी संतोष देवी हारी, आया चौथा नंबर
जिला परिषद के वार्ड नंबर 19 में मुकाबला कांटेदार और काफी रोचक बना। कइयों की तो राजनीतिक साख भी दाव पर लगी थी। वार्ड 19 से जिला पार्षद बनी 35 वर्षीय सुनीता जांगड़ा गांव सोंहासड़ा की बहू है। वहीं सुनीता ने 5464 वोट लेकर सोंहासड़ा की बेटी 22 साल की पूनम को 249 वोटों से हरा दिया। सुनीता के सिर पर कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल का हाथ रहा। वहीं मतदाताओं ने भी उसका साथ दिया। इसी वार्ड से जेजेपी जिला अध्यक्ष विजय गोठड़ा की पत्नी संतोष देवी भी चुनावी मैदान में थी। संतोष चौथे नंबर पर रही। उसे 3863 वोट मिले, जबकि जिला परिषद के पूर्व वाइस चेयरमैन राजबीर उर्फ बच्ची की पुत्रवधू अनीता चुनाव में तीसरे नंबर पर रही। उसे 4034 वोट मिले। अनीता को जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन राजबीर फरटिया का समर्थन था और अनीता का परिवार पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के दामाद पूर्व विधायक सोमबीर सिंह के नजदीकी हैं। राजबीर बच्ची पिछली तीन योजनाओं से जिला परिषद चुनावों में सक्रियता से हिस्सेदारी निभाते आ रहे हैं। इस वार्ड से चुनावी मैदान में कुल आठ महिला जिला पार्षद की दौड़ में शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
भाजपा समर्थित रवींद्र मंढौली जीते
बहल क्षेत्र के वार्ड 18 से भाजपा समर्थित रवींद्र मंढौली जिला पार्षद चुना गया। उसे 5330 वोट मिले। उसने कांग्रेस समर्थित प्रदीप मंढौली को 145 वोट के अंतर से हरा दिया। रवींद्र पिछला जिला परिषद चुनाव हार गया था। रवींद्र भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य है, जबकि पहले वह भाजपा मंडल अध्यक्ष रह चुका है।
---
नंबरदार ने खोला जिले में जजपा का खाता
जिला परिषद के वार्ड नंबर नौ में भी दिलचस्प मुकाबला बना। वार्ड नौ से अमित ओला नंबरदार 7282 वोट लेकर जिला पार्षद चुने गए हैं। उसने अपने प्रतिद्वंद्वी गीत गोयत को 2742 वोट के अंतर से हरा दिया। अमित ओला नंबरदार बवानीखेड़ा क्षेत्र से जजपा युवा हल्का अध्यक्ष हैं। जबकि चुनाव हारने वाला गीत गोयत भी जजपा कार्यकर्ता है। जबकि इस चुनाव में तीसरे नंबर पर रहने वाला दीपक सिवाड़ा भी जजपा युवा प्रदेश संगठन सचिव है।
--
प्राइवेट बस का चालक बना जिला पार्षद
तोशाम क्षेत्र के वार्ड 11 से प्राइवेट बस का चालक राज सिंह 8921 वोट लेकर जिला पार्षद बन गया है। राज सिंह पूर्व आईएएस आरएस दून के परिवार से नजदीकी रखता है। उसने अपने प्रतिद्वंद्वी रामनिवास को 4375 वोटों के अंतर से हराया है। जबकि तोशाम क्षेत्र के वार्ड 14 से रण सिंह पटवारी मिरान 5103 वोट से जिला पार्षद बने हैं। उसने अपने प्रतिद्वंद्वी महताब को 970 वोट से हराया है।
--
युवाओं के साथ ने महेंद्र को बनाया पार्षद
वार्ड 20 से कुडल निवासी 45 वर्षीय महेंद्र शर्मा जिला पार्षद बने हैं। उसने पूर्व चेयरमैन कमल मान को करीब 2600 वोटों से हराया है। महेंद्र शर्मा युवाओं के लिए खेलों को बढ़ावा देने के लिए हमेशा योगदान देते रहे हैं और इलाके में उनकी सामाजिक कार्यकर्ता की छवि है।

--
निवर्तमान पार्षद को हरा शीला ने दर्ज की जीत
बवानीखेड़ा के वार्ड आठ से जिला पार्षद बनी शीला ने निवर्तमान जिला पार्षद रेणुबाला को हरा दिया। शीला पहली बार जिला पार्षद चुनी हैं। शीला को 6062 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed