फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news,Crime,arrest,accused

खुलासा : शराब के पैसे नहीं थे तो राहगीर से की थी छीना झपटी

Tue, 29 Sep 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news,Crime,arrest,accused
सांपला थाना क्षेत्र से बाइक छीनकर गांव मानहेरू तक पहुंचे तीन युवकों ने शराब के पैसे के लिए राहगीर से बाइक और उसका मोबाइल फोन छीना था। यह खुलासा सदर पुलिस की गिरफ्त में आए दो युवकों ने किया है, जबकि वारदात में शामिल तीसरा आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

गांव गौरीपुर निवासी महावीर ने सदर पुलिस थाना में दी शिकायत में बताया था कि गत 20 सितंबर की रात नौ बजे वह ईंट भट्ठा से अपना काम खत्म कर बाइक से घर जा रहा था। जब वह गांव मानहेरू व गौरीपुर के बीच पहुंचा तो एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उसकी बाइक को जबरन रुकवा लिया और फिर उसके साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन और बाइक छीन कर फरार हो गए थे। मामले की शिकायत पर सदर पुलिस थाना में केस दर्ज किया गया। सदर पुलिस थाना एसएचओ श्रीभगवान यादव ने बताया कि पुलिस ने ईंट भट्ठा के मुंशी महावीर से मोबाइल फोन व बाइक छीनने के मामले में सहायक निरीक्षक राकेश पिलानिया की टीम ने सोमवार दोपहर को गांव कितलाना नाका पर जांच के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छीनी गई बाइक भी आरोपियों से बरामद की है।
विज्ञापन

एसएचओ श्रीभगवान यादव ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि सांपला थाना क्षेत्र से बाइक छीनकर आरोपी मानहेरू के समीप पहुंचे थे। तीनों शराब के नशे में थे और शराब पीने की ललक थी और पैसे खत्म हो गए थे। इसी वजह से महावीर के साथ बाइक व मोबाइल स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस अब उनके तीसरे आरोपी नीरज दुधा की तलाश में जुटी है। जबकि एएसआई राकेश की टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान डिघल निवासी योगेंद्र उर्फ योगी व नूना माजरा निवासी प्रशांत उर्फ राधे के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों को मंगलवार सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed