फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhideh two sides in court premises

कोर्ट परिसर में दो पक्ष भिडे़

Sun, 01 Jun 2014 01:00 AM IST
भिवानी
भिवानी Updated Sun, 01 Jun 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन

नगर स्थित कोर्ट परिसर में पेशी पर आए दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनाें पक्षों के बीच कोर्ट परिसर में ही मारपीट हुई। एक व्यक्ति को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। शहर पुलिस घटना की जांच कर रही है। बाद में सामान्य अस्पताल में भी कुछ लोगों ने मारपीट करने का प्रयास किया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव धनासरी निवासी दो पक्षों के बीच पिछले काफी दिनाें से आपसी रंजिश को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर बाढड़ा पुलिस में मामला दर्ज है। दोनों पक्षों का चरखी दादरी अदालत में मामला विचाराधीन है।
विज्ञापन


शनिवार को दोनों पक्ष कोर्ट में पेशी पर आए थे। इस दौरान कोर्ट परिसर में ही दोनों पक्ष में आपस में भिड़ गए। बताया जाता है कि कुलवीर सिंह पक्ष व सुखबीर सिंह पक्ष के बीच हाथापाई हो गई। इससे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। समीप ही खडे़ लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत करवाया। इसी बीच शहर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एक पक्ष से सुखबीर सिंह को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि  बाद में लाठी-डंडोें से लैंस कुछ लोग वाहन में सवार होकर आए तथा अस्पताल परिसर में घुसकर दाखिल सुखबीर सिंह पर हमला करने का प्रयास किया लेकिन अस्पताल कर्मियों ने सभी गेट बंद कर लिए तथा पुलिस को सूचित कर दिया। इसी बीच पुलिस थाना प्रभारी सुखबीर सिंह के नेतृत्व में करीब एक दर्जन पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तथा अस्पताल परिसर को अपनी सुरक्षा में ले लिया।


बताया जाता है कि कुछ लोग अस्पताल में दाखिल सुखबीर सिंह के बचाव में आए हुए थे। ऐसे में दोनों पक्षों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस समय रहते मौके पर पहुंच गई तथा स्थिति को काबू में कर लिया। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया पुलिस ने इस संबंध में करीब आधा दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है। इनसे पूछताछ की जा रही है। घटना से अस्पताल परिसर में अफरा- तफरी मच गई। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed