{"_id":"60b28e0d8ebc3e635648fdfe","slug":"bal-sewa-ashram-illigation-eve-teasing-bhiwani-news-rtk6106415152","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता से काउंसलर ने बालसेवा आश्रम में की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता से काउंसलर ने बालसेवा आश्रम में की छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। दुष्कर्म पीड़िता एक नाबालिग को मानसिक तनाव से राहत देने के लिए पहुंचे काउंसलर हरिकिशन ने ही उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने एक पत्र शिकायत पेटी में डाला। जब वो पत्र बाल सेवा आश्रम के अधिकारियों को मिला तो पूरा मामला सामने आया। मामले की शिकायत की गई। फिलहाल काउंसलर को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ महिला पुलिस थाने में पॉक्सो और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। वहीं हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन ज्योति बैंदा ने मामले में कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने भिवानी व चरखी दादरी सीडब्ल्यूसी के अलावा पुलिस अधिकारियों कोे भी इस मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
महिला पुलिस थाना में दर्ज शिकायत में मूल रूप से असम के तीनसुखिया जिले के एक गांव निवासी 16 वर्षीय लड़की ने बताया कि वह छठी कक्षा तक पढ़ी है। उसके चार भाई और दो बहन हैं। गत 13 मई को उसे बाल सेवा आश्रम में लाया गया था। इस दौरान बाल सेवा आश्रम में ही उसकी काउंसिलिंग के लिए एक अंकल आए थे। जिसने पहले तो सब बच्चों के सामने ही उससे अमर्यादित सवाल पूछने शुरू कर दिए। इसके बाद उसके कहने पर वह सिलाई वाली आंटी के कमरे में गई। जहां जाने के बाद भी काउंसलर द्वारा उससे अमर्यादित सवाल किए गए और उसका जवाब नहीं देने पर वह उसे बुरी नीयत से छूने लगा। काउंसिलिंग के दौरान उसके साथ कोई अन्य महिला भी नहीं थी। लड़की ने काउंसलर की करतूत को एक कागज पर लिखा और उसे आश्रम की शिकायत पेटिका में डाल दिया। शिकायत पेटी खुली तो ये करतूत सामने आई। जिसके बाद मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
काम की तलाश में आई थी दिल्ली
असम की नाबालिग लड़की को उसके गांव का ही एक व्यक्ति साफ-सफाई का काम लगाने का झांसा देकर 30 मार्च को अपने साथ दिल्ली लेकर आया था। दिल्ली आने के बाद उस व्यक्ति ने लड़की को एक महिला के हवाले कर दिया। महिला उसे अपने साथ चरखी दादरी ले आई। महिला ने उसे दो अनजान लोगों के साथ भेज दिया, जो उसे एक खेत में बने कमरे में ले गए, जहां पहले से दो लोग और थे। उन लोगों ने उसके साथ गलत कार्य का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुए। इसके बाद उन्हीं में से एक व्यक्ति उसे एक होटल पर ले गया, जहां उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद आरोपी उसे वापस उसी महिला के पास छोड़ गया। महिला के चंगुल से किसी तरह वह भाग निकली और रास्ता न जानने की वजह से दो अन्य लोगों को लावारिस हाल में मिली। वे लोग उसे चरखी दादरी थाने लेकर पहुंचे। जहां लड़की ने सारी घटना बयां की। चरखी दादरी महिला पुलिस थाने में तीन अप्रैल को नाबालिग लड़की की शिकायत पर अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी महिला सहित विभिन्न लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ। इसके बाद 13 अप्रैल को पीड़ित लड़की को भिवानी के बाल सेवा आश्रम में लाया गया था।
विज्ञापन
वर्जन:::
लड़की से छेड़छाड़ का आरोपी काउंसलर हरिकिशन को 25 मई को निलंबित कर दिया गया था। उसके खिलाफ महिला एवं बाल विकास विभाग को भी रिपोर्ट भेजी गई। अब महिला एवं बाल विकास विभाग इस मामले की जांच कराएगा।
- नरेंद्र, जिला बाल कल्याण अधिकारी भिवानी।
वर्जन:::
असम की लड़की द्वारा शिकायत पेटिका में डाली गई शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में कड़ा संज्ञान लिया। लड़की की शिकायत पर आरोपी काउंसलर हरिकिशन के खिलाफ महिला पुलिस थाना में छेड़छाड़ की धारा व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज है। फिलहाल मामले की तहकीकात महिला पुलिस थाना एसएचओ द्वारा की जा रही है, जल्द ही इसमें आरोपी के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
- वीरेंद्र सिंह डीएसपी भिवानी।