भिवानी। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी ने कमांडर सुनील शर्मा को लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरा है। इसकी घोषणा बाईपास स्थित कमांडर सुनील शर्मा के कार्यालय से बहुजन समाज पार्टी से रणधीर सिंह बेनीवाल, राजबीर सोरखी, कृष्ण जमालपुर के पदाधिकारियों ने की है। कमांडर सुनील शर्मा के भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से प्रत्याशी के तौर पर उतरने से राजनीति के समीकरण ही बदल गए हैं। कमांडर सुनील शर्मा ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ने उन्हें अपने प्रत्याशी के तौर मैदान में उतरा है इसलिए वह उन्हें विश्वास दिलाते हैं कि वे पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन कर जनता को बहुजन समाज पार्टी की नीतियों से अवगत करवाएंगे। इस अवसर पर जिला प्रभारी दादरी-महेंद्रगढ़ जोगेंद्र कायला, जिला अध्यक्ष भिवानी से प्रदीप रंगा, चरखी दादरी जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश खोरड़ा, महेंद्रगढ़ से जिला अध्यक्ष प्रमोद कटारिया, जिला प्रभारी ज्ञान सिंह बागडी, जिला प्रभारी रामकिशन गुरेरा, जिला प्रभारी बनारसी दास, जिला सचिव रामभगत रेढू, जिला महासचिव संदीप सिंधवा, विधानसभा अध्यक्ष चांदराम तंवर, विधानसभा अध्यक्ष सज्जन दुल्हेड़ी, विधानसभा लोहारू सोमबीर कलौद, मुकेश बराड़, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोकदास नारनौलिया, वेदप्रकाश कोंट, कृष्ण शर्मा कोंंट, विजय सैन मौजूद रहे।