{"_id":"67f7f2f26601dc9ae90ea155","slug":"bahu-akbarpur-team-defeated-titauli-in-t-20-cricket-competition-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-132556-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: टी-20 क्रिकेट स्पर्धा में बहु अकबरपुर टीम ने टिटौली को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: टी-20 क्रिकेट स्पर्धा में बहु अकबरपुर टीम ने टिटौली को हराया
Thu, 10 Apr 2025 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 10 Apr 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी खेड़ा में क्रिकेट मैच के शुभारंभ के दौरान खिलाड़ियों का परिचय लेते अतिथि।
भिवानी। रणजी खिलाड़ी स्व. अमित वशिष्ठ की याद में गांव रेवाड़ी खेड़ा स्थित ठाकुर आजाद सिंह स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में 11 दिवसीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट छठे दिन भी जारी रही। वीरवार को पहले मैच का शुभारंभ दुष्यंत वशिष्ठ एवं एनआईएस कोच संदीप बल्हारा ने किया।
अमित वशिष्ठ फाउंडेशन के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि वीरवार को पहला मैच बहु अकबरपुर व टिटौली की टीम के बीच हुआ। इसमें बहु अकबरपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 189 रन बनाए। सर्वाधिक रन रविंद्र बल्हारा ने 30 बॉल पर 62 रन बनाए। प्रिंस ने दो विकेट लिए।
स्कोर का पीछा करते हुए टिटौली की टीम 169 पर ऑल आउट हो गई। टिटौली की तरफ से सचिन ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। अमन व सोनू ने 3-3 विकेट लिए। रविंद्र मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरा मैच का शुभारंभ अधिवक्ता सुमित तिगड़ाना व अंकुश तंवर ने किया।
विज्ञापन
दूसरा मैच बौंद व टिटौली टीम के बीच हुआ। बौंद ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 195 रन बनाए। सर्वाधिक प्रदीप परमार ने 109 रन बनाए। स्कोर का पीछा करते हुए टिटौली ने 13 ओवर में मैच जीत लिया। सर्वाधिक रन सोनू कुंडू ने बनाए। सोनू मैन ऑफ द मैच रहे। इस मौके पर जितेंद्र शर्मा, ऋषि, दीपक रिवाड़ी, रोहित, अजीत सरपंच, बलबीर, बिट्टू शर्मा मौजूद रहे।