फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Arvind Kejriwal built world class schools and hospitals in Delhi: Aman Arora

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में वर्ल्ड क्लास स्कूल और अस्पताल बनवाए: अमन अरोड़ा

Mon, 29 Jul 2024 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 29 Jul 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal built world class schools and hospitals in Delhi: Aman Arora
​भिवानी। जनसभा में मौजूद आम आदमी पार्टी के पदा​धिकारी। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


भिवानी। पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं उस अरविंद केजरीवाल की जन्मभूमि पर आया हूं, जिसने दिल्ली और पंजाब की दशा और दिशा बदल दी। अब हरियाणा में बदलाव के लिए आमजन का समर्थन जरूरी है। हरियाणा के लिए गर्व की बात है कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में वर्ल्ड क्लास स्कूल और अस्पताल बनाए हैं। पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर जनता के काम होंगे।
रविवार को अनाज मंडी में आयोजित बदलाव जनसभा में आम आदमी पार्टी सरकार के पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल के लिए प्रदेश की जनता का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा केजरीवाल ने आम घरों के बच्चों को राजनीति में लेकर आए और उन्हें विधायक, सांसद और मंत्री बनाया। इससे पहले अन्य पार्टियों के लोग पीढ़ी दर पीढ़ी राजनीति करते आ रहे थे। अरविंद केजरीवाल ने इन पार्टियों का ठेका खत्म करने का काम किया है। आज हरियाणा के युवाओं के पास भी अरविंद केजरीवाल से जुड़कर अपने क्षेत्र की सेवा करने का मौका है।
विज्ञापन

पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि भिवानी में भी स्कूलों और अस्पतालों का बुरा हाल है। हरियाणा में व्यापारियों पर गोलियां चलाकर फिरौती मांगी जा रही है। भिवानी के आसपास के इलाके में लोगों को पीने के पानी के लिए समस्या से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए पांच गारंटी दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जैसे दो साल पहले पंजाब के लोगों ने इस सुनहरे मौके का फायदा उठाया, उसी तरह हरियाणा के पास भी सुनहरा मौका है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आते ही सबसे पहले भिवानी के लोगों के बीच आएंगे।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरे हरियाणा में 45 बदलाव जनसभाएं करने जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने यहां के लोगों ने सभी पार्टियों को वोट दिए हैं। हरियाणा में बदल बदलकर सभी पार्टियों की सरकार बनवाने का काम किया। क्या 24 घंटे बिजली मिलनी शुरू हो गई, क्या आपके बच्चों के लिए सरकारी स्कूल बेहतर हो गए हैं, क्या अच्छे अस्पताल मिले, जहां फ्री और बेहतर इलाज होता हो। क्या महिलाओं को सम्मान मिलना शुरू हो गया। इस मौके पर आप के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, प्रदेश संयुक्त सचिव इंदु शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष यादव, प्रदेश संगठन मंत्री रविंदर मटरू, गीता श्योराण, धनराज कुंडू, पवन हिन्दुस्तानी, रामचंद्र फौजी, पूर्ण जांगड़ा, दीपक बागड़ी, विक्की चंडालिया, श्याम लाल शर्मा, रोहित, सतीश शांडिल्य, मीडिया प्रभारी राजा चांगिया, महेश हुड्डा, मनोज शर्मा, ओंकार सैनी, नरेश गोयल आदि मौजूद रहे।


एसवाईएल का मुद्दा कोर्ट में विचाराधीन
इस मौके पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा व अमन अरोड़ा ने कहा कि एसवाईएल का मुद्दा कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच वर्ष पहले हरियाणा में कहा था कि बड़ी मात्रा में पानी पाकिस्तान बहकर जा रहा है। जबकि यह पानी पंजाब, राजस्थान व हरियाणा को मिलना चाहिए। लेकिन अभी तक प्रधानमंत्री तीनों राज्यों को पाकिस्तान में बहकर जाने वाले पानी को दे पाने में सफल नहीं हुए है, जबकि आम आदमी पार्टी बातचीत के जरिए पानी का समाधान ढूंढ़ने पर लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed