फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Army recruitment to be held at Bhim Stadium from January 28, 8800 youth to participate

Bhiwani News: भीम स्टेडियम में 28 जनवरी से होगी सेना भर्ती, 8800 युवा लेंगे भाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Army recruitment to be held at Bhim Stadium from January 28, 8800 youth to participate
भिवानी। शहर के भीम स्टेडियम में 28 जनवरी से 12 फरवरी तक भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के युवाओं के लिए सेना भर्ती का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती में अग्निवीर जेडी, क्लर्क, स्टोर कीपर, टेक्निकल और ट्रेड्समैन पदों के लिए 8800 युवा भाग लेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में सेना भर्ती को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीसी ने बताया कि भीम स्टेडियम में 28 जनवरी से 12 फरवरी तक सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी द्वारा अग्निवीर के विभिन्न पदों की भर्ती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए भीम स्टेडियम के आस-पास पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। भर्ती पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न होगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर कर्नल गंधर्व ठाकुर, एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, नगराधीश अनिल कुमार, डीएसपी महेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया, टीएम भरतपाल परमार, जिला खेल अधिकारी विद्यानंद यादव, कार्यकारी अभियंता लोकेश डागर और सतबीर यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूलभूत सुविधाओं के प्रबंध के लिए डीसी ने दिए निर्देश
डीसी साहिल गुप्ता ने भर्ती प्रक्रिया के दौरान बिजली, पानी, सफाई, परिवहन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि भर्ती में शामिल युवाओं को भीम स्टेडियम तक आने- जाने के लिए बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन से बस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। स्टेडियम में निर्बाध रूप से बिजली और पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। डीसी ने नगर परिषद अधिकारियों को सफाई व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए।


650 युवाओं की प्रतिदिन होगी भर्ती प्रक्रिया : कर्नल
सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी निदेशक कर्नल के. संदीप ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में मुख्य रूप से जिला भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी से युवा भाग लेंगे। कुल 8800 युवाओं में से लगभग दो हजार प्रदेशभर के अन्य जिलों के भी शामिल हैं। कर्नल के. संदीप ने बताया कि भर्ती में अग्निवीर जेडी, क्लर्क, स्टोर कीपर, टेक्निकल और ट्रेड्समैन पद शामिल हैं। प्रतिदिन लगभग 650 युवा भर्ती प्रक्रिया में भाग लेंगे। भर्ती के लिए युवाओं की एंट्री सायं चार बजे भीम स्टेडियम में होगी। भर्ती प्रक्रिया में शामिल युवाओं का मेजरमेंट, दस्तावेजों की जांच, मेडिकल फिटनेस टेस्ट और दौड़ होगी। दौड़ चिकित्सकों की मौजूदगी में संपन्न होगी। इसके अलावा भर्ती में शामिल युवाओं का ड्रग टेस्ट भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed