फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   AQI decreased by 146 after rain, fog depth in the morning and chill increased during the day

Bhiwani News: बारिश के बाद 146 एक्यूआई घटा, सुबह धुंध गहराई तो दिन में ठिठुरन बढ़ी

Tue, 28 Nov 2023 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 28 Nov 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
AQI decreased by 146 after rain, fog depth in the morning and chill increased during the day
भिवानी। बारिश के बाद प्रदूषण का स्तर भी एकदम कम हो गया। ओरेंज जोन में जान चुका एक्यूआई अब येलो जोन में आ गया है। एक दिन में ही एक्यूआई 146 घट गया है। मंगलवार को भिवानी का एक्यूआई 144 दर्ज किया गया जबकि सोमवार को 290 दर्ज किया था। सुबह मौसम में धुंध का आगाज होने लगा वहीं दिन के समय ठिठुरन भी बढ़ गई। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

दरअसल, मौसम में सोमवार को अचानक बदलाव के साथ जिले भर में हल्की बूंदाबांदी हुई। मंगलवार को भी दिनभर आसमान में बदल छाए रहे और धूप नहीं निकली। हवा चलने की वजह से मौसम में ठिठुरन भी बढ़ गई। मौसम के बदलने से लोगों ने अब गर्म वस्त्रों का प्रयोग शुरू कर दिया है। लगातार प्रदूषण बढ़ने की वजह से दिन का तापमान भी लगातार बढ़ रहा था। मगर बारिश के बाद हवा में प्रदूषण छटा तो ठंडक का अहसास भी होने लगा।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हवाओं में बदलाव से दो दिनों से मौसम में बदलाव देखा गया। मौसम एक दिसंबर परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 29 नवंबर रात से एक दिसंबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई होने तथा कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस के बाद दो से पांच दिसंबर के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की आसार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article