फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After being closed for 24 days, the work of removing the main sewer blockage will start again from today.

Bhiwani News: 24 दिन बंद रहने के बाद आज से फिर शुरू होगा मुख्य सीवर रुकावट दूर करने का काम

Fri, 24 Feb 2023 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 24 Feb 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
After being closed for 24 days, the work of removing the main sewer blockage will start again from today.
भिवानी। शहर के सरकुलर रोड पर दो जगह मुख्य सीवर लाइन की रुकावट का काम 24 दिन तक बंद रहने के बाद अब फिर से शुरू होगा। शुक्रवार को दिल्ली की कंपनी की टीम भिवानी पहुंच गई। कंपनी के कर्मचारी शनिवार सुबह हालुवास गेट और दिनोद गेट पर चल रहे मुख्य सीवर लाइन के काम को फिर से शुरू करेंगे।
विज्ञापन

फिलहाल मुख्य सीवरलाइन में रुकावट के चलते करीब छह जगह चौबीसों घंटे मोटर पंप लगाकर गंदे पानी की निकासी देवसर चुंगी मैन डिस्पोजल तक कराई जा रही है। वहीं आसपास के इलाके की व्यवस्था भी ठप पड़ी है। सरकुलर रोड दिनोद गेट पर करीब 100 मीटर दायरे में डिस्पोजल तक जाने वाली मुख्य सीवर लाइन में रुकावट बनी है। वहीं सरकुलर रोड हालुवास गेट पर भी सीवर मैनहोल की लाइन में रुकावट है। इसकी वजह से शहर का गंदा पानी देवसर चुंगी के मुख्य डिस्पोजल तक नहीं पहुंच रहा है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग पिछले कई सालों से मोटर पंप लगाकर गंदे पानी की अस्थायी निकासी कराता आ रहा है। लेकिन स्थायी समाधान कराने के लिए दिल्ली की कंपनी जिसने करीब दस साल पहले शहर के मुख्य सीवरलाइनों की सीआईपीपी का काम किया था, रुकावट का पता लगाने व उसे ठीक कराने के लिए दिल्ली की कंपनी की टीम को बुलाया हुआ है। कंपनी कई दिनों तक अपनी मशीनों के माध्यम से रुकावट का पता लगा उसे ठीक करने के काम में जुटी रही, लेकिन 24 दिन पहले अचानक कंपनी के कर्मचारी वापस दिल्ली लौट गए। इसके बाद से दोनों ही जगहों पर भूमिगत पानी को नीचे लाने के लिए बोरवेल चालू कर छोड़े गए। अब भूमिगत जलस्तर भी काफी नीचे जा चुका है। जिसके बाद दिल्ली की टीम शुक्रवार को फिर से भिवानी पहुंच गई है। कंपनी की टीम अपनी मशीनों और संसाधनों के जरिए फिर से मुख्य सीवर की रुकावट दूर कर लाइन चालू करने का काम शनिवार से शुरू कर देगी।
विज्ञापन


दिल्ली से कंपनी के कर्मचारियों की टीम भिवानी आ चुकी है। शनिवार से कंपनी के कर्मचारी मुख्य सीवर लाइन रुकावट दूर करने का काम शुरू कर देगी। कंपनी के कर्मचारियों में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कर्मचारी भी सहयोग करेंगे। प्रयास रहेगा कि इस बार काम पूरा हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आशीष कनिष्ठ अभियंता, शहरी सीवरेज शाखा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed