{"_id":"6aaee8b61d61a914fe04e764","slug":"accused-arrested-for-stealing-copper-wire-from-factory-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-157330-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: फैक्टरी से तांबे के तार चुराने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: फैक्टरी से तांबे के तार चुराने का आरोपी गिरफ्तार
Sun, 20 Sep 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने सेक्टर-26 स्थित फैक्टरी से तांबे के तार और सामान चोरी करने के मामले में आरोपी सुमित निवासी कीर्ति नगर भिवानी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया जहां से दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया।
शांति नगर निवासी आशीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-26 में उनकी फैक्टरी है। 8 सितंबर की रात आरोपी फैक्टरी के पिछले गेट से अंदर घुसा और सामान व तांबे के तार चोरी कर ले गया। शिकायत पर थाना औद्योगिक क्षेत्र भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना औद्योगिक क्षेत्र के जांच अधिकारी संदीप ने 18 सितंबर को इंडस्ट्रियल एरिया से सुमित को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक क्षेत्र भिवानी में पहले भी चोरी के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात के संबंध में पूछताछ की जाएगी। चोरी किए गए तांबे के तार और अन्य सामान की बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे। संवाद